पेंशनर्स एसोसिएशन की बैठक में उठी पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करने की मांग

 जौनपुर। सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन उत्तर प्रदेश शाखा जौनपुर की मासिक बैठक पूर्वाह्न 11:00 बजे कलेक्ट्रेट परिसर में जनपद अध्यक्ष सी बी सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई।

 बैठक को सम्बोधित करते हुए संरक्षक ई0 आर0 पी0 पाण्डेय ने सरकार की पेंशनर्स विरोधी निति की आलोचना करते हुए तत्काल पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करने की मांग किया। अध्यक्ष सी बी सिंह ने गत बैठक में प्राप्त पेंशनर समस्या के निस्तारण की प्रगति से सदन को अवगत कराते हुए, उपस्थित सदस्यों समस्या देने का सुझाव दिया। इसके साथ ही पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करने सहित 11 सूत्री मांगों को लेकर आंदोलित कर्मचारी, शिक्षक, अधिकारी पेंशनर्स अधिकार मंच के बैनर तले घोषित कार्यक्रम के अंतर्गत 28 अक्टूबर को होने वाले प्रदर्शन में अधिक से अधिक संख्या में पेंशनर्स से भाग लेने की अपील किया। बैठक को संबोधित करते हुए ओंकार मिश्रा ने सभी साथियों को अपने स्वास्थ का विशेष ध्यान देने पर बल दिया। अशोक कुमार मोर्या ने संगठन के सदस्यों को सक्रिय होकर सदस्यता बढ़ाने पर बल दिया। बैठक में वक्ताओ ने केन्द्र एवं प्रदेश सरकार की कर्मचारी एवं पेंशनर्स विरोधी नीतियों की आलोचना करते हुए संघर्ष के लिए हमेशा तैयार रहने का संकल्प लिया। स्थानिय स्तर पर सेवानिवृत्ति कर्मचारी के चिकित्सा प्रतिपूर्ति के भुगतान की जटिलता को देखते हुए तत्काल कैश लेश चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की राज्य सरकार से मांग किया गया। 
ठक को मुख्य रूप से डॉक्टर भरत कुमार यादव, कृपा शंकर उपाध्यक्ष, के0आर0 सोनकर, लालचन्द्र मौर्य, एस0एन0 सिंह, अशोक कुमार मोर्या कंचन सिंह, के0के0तिवारी, ओम् प्रकाश सिंह, बलिराम, लाल मनी, बड़े लालशर्मा, राम निधि मिश्रा, हीरालाल आजाद, राम अवध लाल, रोजन अली, गजराज मौर्य, नरेंद्र त्रिपाठी, अशोक श्रीवास्तव, जितेंद्र तिवारी, विक्रमा यादव, हरिश्चंद्र श्रीवास्तव आदि ने संबोधित किया। बैठक में बड़ी संख्या में पेंशनर्स उपस्थित रहे। बैठक का संचालन ई0 राजेन्द्र सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष ने किया।

Related

news 8840789529320235585

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item