जिलाध्यक्ष शिवम सिंह ने वृद्धजनों के साथ मनाया जन्मदिन
http://www.shirazehind.com/2021/10/blog-post_717.html
जौनपुर। नौजवान छात्र संगठन के जिलाध्यक्ष शिवम सिंह गौड़ा ने सोमवार को प्रेमराजपुर स्थित वृद्धाश्रम में वृद्धजनों के साथ अपना जन्मदिन मनाया। इसके पूर्व श्री सिंह ने मां शीतला चौकियां धाम में परिवार के साथ दर्शन पूजन किया। तत्पश्चात् वृद्धाश्रम पहुंचकर वृद्धजनों में फल व भोजन वितरित कर आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने बताया कि हर वर्ष की भांति इस भी वृद्धजनों के साथ अपना जन्मदिन मनाकर बहुत ही सुकून मिला। इस अवसर पर शशांक मिश्र, रवि चौबे, श्रीप्रकाश तिवारी, रवि यादव, उत्कर्ष यादव आदि उपस्थित रहे।