सफाई कर्मचारी मेहनत से कार्य करें : सीमा द्विवेदी

 

जौनपुर। पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ की जिला इकाई के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने शनिवार को शपथ ग्रहण किया। कलेक्ट्रेट के समीप स्थित कांशीराम सामुदायिक भवन में आयोजित स्वच्छता संगोष्ठी व शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि राज्यसभा सदस्य सीमा द्विवेदी ने कहा कि सफाई कर्मचारी मेहनत से कार्य करें, सरकार उनके साथ है। 

विशिष्ट अतिथि विधायक डाक्टर हरेंद्र प्रसाद सिंह ने भरोसा दिलाया कि सरकार सफाई कर्मचारियों के हितों का पूरा ख्याल रखेगी। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने उनकी समस्याओं के समाधान को आश्वस्त करने के साथ ही पदीय दायित्व बोध भी कराया। संघ के प्रांतीय अध्यक्ष क्रांति सिंह ने कहा कि संगठन कर्मचारियों के हक के लिए सड़क से संसद तक संघर्ष को तैयार है। जिलाध्यक्ष के रूप में संजय कुमार चौधरी व जिला मंत्री शिव कुमार यादव लगातार छठी बार अपने अपने पदों पर फिर चुने गए थे। कोषाध्यक्ष हीरालाल भारती को चुना गया था। गत 31 अगस्त को भारतीय महिला पीजी कालेज में हुए चुनाव में 11 उपाध्यक्ष, 11 संयुक्त मंत्री, 11 संगठन मंत्री, महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष रीना सिंह, मंत्री रीता गौतम, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अंजू गौतम, उपाध्यक्ष इंदु देवी, सुनीता मौर्या, मीना प्रजापति संगठन मंत्री सुमन पटेल भी चुनीं गईं थीं। इन सभी पदाधिकारियों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। समारोह में अजय सिंह, अशोक सिंह, बाबुल नाथ तिवारी, जगदीश चंद्र, विनोद सक्सेना आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता संरक्षक पारसनाथ यादव एवं संचालन शिव कुमार यादव ने किया।

Related

news 8581279357103866680

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item