जिला जज के अगुवाई में निकली गई साईकिल रैली

 जौनपुर। उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ द्वारा 2 अक्टूबर 2021 से 14 नवम्बर 2021 तक जनपद में ‘‘आजादी का अमृत महोत्सव‘‘ मनाए जाने के निर्देश के अनुपालन मे 02 अक्टूबर 2021 को ‘‘अर्न्तराष्ट्रीय अहिंसा दिवस‘‘ तथा गांधी जयन्ती व लाल बहादुर शास्त्री के जन्म दिवस के अवसर जनपद न्यायालय परिसर में  जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एम0पी0 सिंह द्वारा महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। इस अवसर पर सभी सम्मानित न्यायिक अधिकारीगण, अधिवक्तागण, कर्मचारीगण एवं अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।  इसी क्रम में विधिक सेवा गतिविधियों को जन-जन तक पहॅुचाये जाने के उद्देश्य से जनपद न्यायाधीश की अगुवाई में साईकिल रैली निकालकर लोगों को जागरूक कराया गया। साईकिल रैली में जनपद न्यायाधीश, प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय, अपर जनपद न्यायाधीशगण, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं कर्मचारीगण द्वारा सहभागिता की गयी।   

       ‘‘आजादी के अमृत महोत्सव’’ के कार्यक्रमों की श्रृंखला में प्रातः सर्वप्रथम बच्चों की प्रभात फेरी निकाली गयी, जिसे  जनपद न्यायाधीश एम0 पी0 सिंह द्वारा हरी झण्डी दिखा कर रवाना किया गया। जो जनपद न्यायालय परिसर से प्रारम्भ होकर कलेक्ट्रेट परिसर जौनपुर में समाप्त हुई। प्रभात फेरी में जनपद के विभिन्न विद्यालयों के बच्चों द्वारा बढ़-चढ़ कर सहभागिता की गयी।  

    तदोपरान्त मीटिंग हाल में ‘‘अर्न्तराष्ट्रीय अहिंसा दिवस’’ के अवसर पर विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया, शिविर को सम्बोधित करते हुए जिला जज  द्वारा बताया गया कि 02 अक्टूबर 2021 को भारत की भूमि पर मोहन दास करमचन्द्र गांधी का जन्म हुआ था। उनके व्यक्तित्व एवं कृत्यों से उन्हें ‘‘महात्मा‘‘ की उपाधि दी गयी। उनके द्वारा जनमानस को अहिंसा से अवगत कराया गया, उन्होंने न सिर्फ भारत की आजादी में अहम योगदान दिया अपितु एक विधि द्वारा संचालित देश एवं राज्य की नींव रखी। आज ही के दिन आज हमारे देश में एक और महापुरूष श्री लाल बहादुर शास्त्री ने जन्म लिया था। उन्होनें भारत की स्वाधीनता संग्राम में अहम योगदान दिया और स्वतंत्र भारत के दूसरे प्रधानमंत्री भी बने। इनके द्वारा जय जवान जय किसान का नारा दिया गया था। इनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।
         सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती शिवानी रावत द्वारा बताया गया कि 02 अक्टूबर 2021 से 14 नवम्बर 2021 तक चलने वाले ‘‘आजादी का अमृत महोत्सव’’ के दौरान आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से विधिक सेवा गतिविधियों को सुदूरवर्ती क्षेत्रों के गांव-गांव तक यथा प्रत्येक परिवार के एक-एक सदस्य तक पहुंचाने का जो यह कार्य किया जा रहा है वह सराहनीय है। विधिक सेवा की जानकारी आम जनमानस तक पहुॅंचाने के लिए जनपद के सभी न्यायिक एवं प्रशासनिक अधिकारीगण, अधिवक्तागण, जिला पंचायत, ग्राम पंचायत तथा विधि छात्रों आदि के सहयोग की आवश्यकता है।
     कार्यक्रम के उपरान्त विज्ञान भवन नई दिल्ली द्वारा 11ः00 बजे से महामहिम राष्ट्रपति द्वारा ‘‘आजादी का अमृत महोत्सव’’ के उद्घाटन कार्यक्रम का सभी न्यायिक अधिकारीगण एवं कर्मचारी गण द्वारा सजीव प्रसारण देखा गया।
      आम जनता को विधिक सेवा सम्बन्धी जानकारी हेतु सूचना विभाग द्वारा प्रचार वाहन के एल0ई0डी0 के माध्यम से नालसा थीम सांग एवं अन्य विधिक सेवाओं का सजीव प्रसारण अम्बेडकर तिराहा, नाथूपुर चौराहा, पचहटिया आदि सार्वजनिक स्थानों कराया गया।
       

Related

BURNING NEWS 4762416236492019063

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item