अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी का सदस्यता अभियान 26 से प्रारंभ

 जौनपुर।  जिला कांग्रेस कार्यालय पर जिला के महत्वपूर्ण कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई। जिसमें अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर सदस्यता अभियान की शुरुआत की गई है। 

जिला अध्यक्ष फैसल हसन तबरेज ने कहा कि जनपद जौनपुर में 5 लाख कांग्रेस कार्यकर्ता बनाने का लक्ष्य रखा गया है। 10 दिसंबर तक इस लक्ष्य को हासिल करना है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव प्रभारी आदरणीय प्रियंका गांधी जी के द्वारा ली गई प्रतिज्ञा के विषय में दरवाजे दरवाजे जाकर के उन प्रतिज्ञाओं के विषय में जन-जन को बताना है और कांग्रेस का सदस्य बनाना इस लक्ष्य को पाने के लिए सभी ब्लॉक अध्यक्ष जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारी फ्रंटल संगठनों के अध्यक्ष व उनकी कार्यकारिणी विभागों के अध्यक्ष व उनकी कार्यकारिणी न्याय पंचायत अध्यक्ष व उनकी कार्यकारिणी युद्ध स्तर पर सदस्यता अभियान को सफल बनाने में जुट जाएं।
 जिले का सदस्यता प्रमुख के तौर पर शीतला पांडेय को नियुक्त किया गया है बदलापुर विधानसभा की सदस्यता प्रमुख इंद्रमणि दुबे मड़ियाहूं विधानसभा के प्रमुख उस्मान अली केराकत विधानसभा के प्रभारी डॉक्टर संतोष गिरी शाहगंज विधानसभा के प्रभारी अजय सोनकर मल्हनी विधानसभा के प्रभारी राजीव सिंह मुंगरा बादशाहपुर विधानसभा के प्रभारी हीरालाल पाल मछली शहर विधानसभा के प्रभारी प्रमोद कुमार सिंह जफराबाद विधानसभा के प्रभारी राजकुमार निषाद को बनाया गया सदर विधानसभा में नीरज राय को जिम्मेदारी दी गई इस बैठक में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव धर्मेंद्र निषाद उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव सत्यवीर सिंह तिलकधारी निषाद अजय सोनकर इंद्रमणि दुबे सुरेंद्र वीर विक्रम बहादुर सिंह पंकज सोनकर संजय विश्वकर्मा राम सिंह पटेल संजय माली अतीक अहमद संतोष मिश्रा विजय वर्मा कमला तिवारी संदीप निषाद सुभाष सिंह रवि लाल सुश्री एकता दुबे मंजू बेनवंशी मनभावती दुबे निधु पाठक श्रीमती धीरन देवी शार्दूल सम्राट सिंह विनोद कुमार भगवानदीन शिव बहादुर सिंह ने विचार रखा संचालन शहर अध्यक्ष विशाल सिंह हुकुम ने किया। 

Related

JAUNPUR 7697533821871168136

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item