साड़ी के फंदे से लटका मिला महिला का शव

 जौनपुर। मुंगराबादशाहपुर  नगर के पकड़ी गोदाम मोहल्ले में सोमवार की सुबह विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कारण साफ नहीं हो सका है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। 

बांदा जिले की मूल निवासी वेद प्रकाश शर्मा औद्योगिक स्थान सतहरिया (सीडा) परिसर स्थित एक फैक्ट्री में नौकरी करते हैं। वे कई वर्षों से 32 वर्षीय पत्नी सीता व अपने तीन बच्चों के साथ पकड़ी गोदाम मोहल्ला निवासी रमेश दुबे के मकान में बतौर किराएदार रहते हैं। वेद प्रकाश शर्मा सुबह आठ बजे अपने तीनों बच्चों को स्कूल पहुंचाने गए। वापस लौटे तो दरवाजा अंदर से बंद था। फिर वह किसी काम से बाजार चले गए। दोपहर एक बजे लौटे तब भी दरवाजा भीतर से बंद मिला। आवाज लगाने पर कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई। किसी अनहोनी की आशंका से पड़ोसियों को जानकारी दी। मोहल्ले के लोग जुट गए। खिड़की से भीतर झांकने पर सीता देवी का साड़ी के फंदे से पंखे में लटका शव दिखाई पड़ा। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव बाहर निकाला। मृतका के मायके डिहवा थाना सरायममरेज प्रयागराज सूचना दी। प्रभारी थानाध्यक्ष अजय पांडेय का कहना है कि प्रथम²ष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। मायके पक्ष की तरफ से कोई तहरीर नहीं दी गई है। पति का कहना है कि सीता काफी दिनों से मानसिक रूप से बीमार थी। उसका इलाज कराया जा रहा था। संभवत: इसी मनोदशा में उसने आत्मघाती कदम उठा लिया।

Related

news 5012203034774998461

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item