जैविक खेती से आएगी खुशहाली

 जौनपुर। कृषि विभाग द्वारा सोमवार को कृषि सूचना तन्त्र के सुदृढ़ीकरण एवं कृषक जागरूकता कार्यक्रम के तहत शाहगंज एवं सुईथाकला ब्लाक परिसर में रबी उत्पादकता गोष्ठी आयोजित कर कृषक उत्पादन संगठन (एफपीओ) का गठन एवं प्रोत्साहन, जैविक खेती, कृषि विविधीकरण एवं प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण, गो आधारित जीरो बजट की खेती से किसानों को प्रशिक्षित किया गया। 

मुख्य अतिथि प्रमुख उमेश चंद्र तिवारी ने किसानों को सम्बोधित करते हुए कहा कि सरकार किसानों की समृद्धि के लिए प्रतिबद्ध है, पीएम किसान सम्मान निधि योजना में हर किसान को आर्धिक मदद कर रही है। कृषि यंत्रों, बीजो व अन्य कृषि निवेशों पर अनुदान देकर सहयोग कर रही है। उन्होंने किसानों से वैज्ञानिक आधार पर लाभकारी खेती करने का सुझाव दिया। उप परियोजना निदेशक आत्मा डा. रमेश चंद्र यादव ने कहा कि रासायनिक उर्वरकों के अंधाधुंध प्रयोग के कारण मिट्टी लगातार बीमार होती जा रही है। जिससे उत्पादन प्रभावित होने के साथ ही उत्पाद का सेवन करने वालों के शरीर पर भी दुष्प्रभाव पड़ रहा था। मृदा की सेहत सुधारकर जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए सरकार किसानों की सहायता कर रही हैं। उप परियोजना निदेशक आत्मा डा. रमेश चंद्र यादव ने बताया कि वीजामृत,जीवामृत, पंचगव्य के निर्माण एवं खेती में उसका प्रयोग कर कम लागत में गुणवत्ता युक्त उत्पादन प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने जैविक खेती से अधिक लाभ के लिए गो आधारित खेती, एकीकृत नाशी जीव प्रबंधन द्वारा फसलों की सुरक्षा की जानकारी दिया। डा. यादव ने मृदा प्रबंधन, जल प्रबंधन तथा मृदा की जांच कर संतुलित खेती करने का सुझाव दिया। वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक संजीत कुमार ने रबी फसलों में खरपतवार, रोगों एवं कीटों के बचाव की विस्तृत जानकारी दी। कृषि वैज्ञानिक दिनेश कुमार ने मृदा परीक्षण के आधार पर संतुलित उर्वरकों के उपयोग करने की जानकारी दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भीम सिंह सिंह तथा संचालन एडीओ एजी मिथिलेश सिंह ने किया। इस मौके पर सुरेश पांडेय, राकेश वर्मा,राम ताड़क, सुर्यनाथ, प्रेमचंद, राजकुमार,राम कृपाल, श्री प्रकाश उपाध्याय, ऊषा, उर्मिला, रानी, प्रभावती, कंचन आदि सैकड़ों की संख्या में किसान मौजूद रहे। 

Related

news 8432442660915758871

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item