सपा कार्यकर्ताओं में दिखा भारी उत्साह

 

जौनपुर। समाजवादी पार्टी के लिए हमेशा संघर्षशील रहने वाले व्यापारी नेता आरिफ हबीब को मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड में राष्ट्रीय कार्यकारिणी का सदस्य मनोनीत किए जाने के बाद से जिले के कार्यकर्ताओं में गजब का उत्साह देखा गया। इसी प्रकार पूर्व मंत्री स्व केपी यादव के पुत्र विवेक रंजन यादव को भी प्रदेश कार्यकारिणी में प्रदेश सचिव मनोनीत किया गया है।  

इस मनोनयन पर शुक्रवार को पार्टी कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित कर जिलाध्यक्ष लाल बहादुर यादव की अध्यक्षता में दोनों पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर सम्मान किया गया। उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष ने कहा कि जिस प्रकार से राष्ट्रीय एवम् प्रदेश नेतृत्व ने जनपद के पदाधिकारियों पर भरोसा और विश्वास करके उन्हें पदाधिकरी बनाया हैं, इससे ना सिर्फ उनका बल्कि पूरे जनपद का सम्मान बढ़ाने क काम किया है। जिसके लिए मैं शीर्ष नेतृत्व का आभार प्रकट करता हू और नवनियुक्त पदाधिकारियों से अपेक्षा करता हु कि वे राष्ट्रीय अध्यक्ष और पार्टी के संविधान का पालन करेंगे । अपने स्वागत से अभिभूत आरिफ हबीब ने कहाकि मैं राष्ट्रीय नेतृत्व का ह्रदय से आभारी हूँ। उन्होंने मुझ जैसे छोटे कार्यकर्ता पर भरोसा करके राष्ट्रीय कार्यकारिणी में स्थान दिया है, उस भरोसे पर पूरी तरह से खरा उतरने का हर संभव प्रयास करूंगा। 
आरिफ हबीब ने कहा कि बूथों पर मतों को जोड़ने के राष्ट्रीय व प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर पूरी ईमानदारी से जुट कर काम करने की जरूरत है तभी जाकर हमारा मिशन 2022 सफल होगा। विवेक रंजन यादव ने कहा कि राष्ट्रीय व प्रदेश नेतृत्व ने जिस भरोसे से मुझे जिम्मेदारी दी है मैं उस पर पूर्णतया खरा उतरने का प्रयास करूंगा।
 स्वागत समारोह में पूर्व विधायक मोहम्मद अरशद खान, शकील अहमद, राजदेव यादव, राजेंद्र यादव,रुखसार अहमद, शहनवाज़ खान शेखू ,नगर अध्यक्ष कमालुद्दीन अंसारी,महासचिव अरुण यादव, सभासद साजिद अलीम, पूर्व सभासद इरशाद मंसूरी,  सहित सैकड़ों सपाजन उपस्थित रहे। स्वागत समारोह का संचालन ज़िला महासचिव हिसामुद्दीन शाह ने किया।

Related

जौनपुर 8848146990083696455

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item