सोमवार से शुरू होगा डाला छठ का ब्रत और पूजा , तैयारी पूरी

जौनपुर। संतान प्राप्ति, पुत्रों के दीर्घजीवी व यशस्वी होने की मनोकामना पूर्ति के लिए चार दिवसीय सूर्य उपासना का पर्व डाला छठ कार्तिक मास शुक्ल पक्ष तिथि चतुर्थी यानी आठ नवंबर को नहाय खाय से प्रारंभ होकर 11 नवंबर को उगते सूर्य को अ‌र्घ्य देकर समापन होगा। इस पर्व की जनपद में तैयारी जोर-शोर से चल रही है। सोमवार को व्रती महिलाएं अलसुबह स्नान ध्यान के बाद भगवान सूर्य की आराधना कर व्रत का संकल्प लेंगी। इसके साथ ही पूजा की तैयारी शुरू हो गई हैं। बाजार में भी सूप, दउरा के साथ ही पूजन सामग्री की दुकानें सज गई हैं। परिजन घाटों पर स्थान की तलाश में जुट गए हैं। अधिकांश व्रती अपने घरों पर पूजा करने लगे हैं।

 व्रत के पहले दिन यानी नहाय खाय में भक्त पवित्र नदियों, तालाबों में स्नान करते हैं। इसके बाद अपने लिए पूरा खाना तैयार करते हैं। इस दौरान लौकी-भात और चना की दाल खाते हैं। इन सभी सामग्रियों को मिट्टी के चूल्हे पर बनाया जाता है। इस खाने को खाकर महिलाएं खाकर खुद को व्रत के लिए तैयार करती हैं। चार दिवसीय इस पर्व की जनपद में तैयारी जोर-शोर से चल रही है। घरों के साथ ही पूजन के लिए घाटों पर साफ-सफाई शुरू हो गई है। वहीं खरीदारी को लेकर बाजारों में चहल-पहल बढ़ गई है। बड़ी संख्या में परदेशी पर्व मनाने के लिए घर को लौट रहे हैं।

Related

news 3319561393217225280

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item