मेड़ काटने के विवाद में दबंगो ने कुल्हाड़ी से प्रहार कर महिला को किया घायल

 जौनपुर। बुधवार की देर शाम सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के लालमनपुर गांव में खेत की मेड़ काटने से रोकने पर पट्टीदार ने कुल्हाड़ी से प्रहार कर महिला को घायल कर दिया। जिसका इलाज जिला अस्पताल में कराया गया। पीड़िता ने थाना पुलिस पर आरोपितों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने की बजाय बचाने का प्रयास करने का आरोप लगाई है। 

 उक्त गांव निवासी राम अवध यादव की 40 वर्षीय पत्नी मालती देवी अपने खेत की देखरेख कर रही थीं। आरोप है कि इसी दौरान पट्टीदार रामपति यादव, साधु व सुनील यादव खेत की मेड़ काटने लगे। एतराज करने पर कुल्हाड़ी से हमलाकर मालती को घायल कर दिया। इतना ही नहीं, राम अवध यादव के घर में घुसकर तोड़-फोड़ भी किया। पीड़िता ने डायल-112 पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस आरोपित के साथ ही पीड़िता के पति को भी थाने ले गई। 
 थानाध्यक्ष ने सुबह आने की बात कहकर वापस भेज दिया। अब पुलिस मालती का मेडिकल मुआयना कराकर कार्रवाई करने की बजाय राम अवध पर सुलह-समझौता करने का दबाव बना रही है। थाना प्रभारी निरीक्षक केके सिंह का कहना है कि आरोपित पक्ष की तरफ से भी लोग घायल हैं। मामले की छानबीन की जा रही है।

Related

news 7339882489374435211

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item