नगर में निकाली गई तिरंगा यात्रा

 

जौनपुर। अमृत महोत्सव आयोजन समिति  नगर के तत्वाधान में भव्य तिरंगा यात्रा एवं भारत माता की झांकी निकाली गई।  यात्रा का प्रारंभ अमर शहीद जिलाजीत यादव की माता श्रीमती उर्मिला देवी और जौनपुर के क्रांतिकारी दादा कुंज बिहारी के पौत्र  रजनीश ज द्वारा तिरंगा हाथ में लेकर किया गया।  यात्रा में अमर क्रांतिकारियों के चित्र लगा झांकियां और भारत माता का रथ शामिल हुआ।  

 तिरंगा यात्रा राज कॉलेज मैदान से शुरू होकर सुतहट्टी , कोतवाली, ओलांदगंज होते हुए बीआरपी इंटर कॉलेज के मैदान में समाप्त हुई। यात्रा के दौरान अपार जनसमूह भारत माता का जयघोष करते हुए देशभक्ति गीतों के साथ भारत मां की वंदना करते हुए आगे बढ़ रहा था।  तिरंगा यात्रा के दौरान क्षेत्र एवं नगरवासी यात्रा में शामिल लोगों पर पुष्प वर्षा करते रहे। तिरंगा यात्रा में जनपद जौनपुर के समस्त क्रांतिकारियों की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला गया lतिरंगा यात्रा में आए समस्त क्षेत्र एवं नगर वासियों का आजादी का अमृत महोत्सव आयोजन समिति ने हार्दिक आभार व्यक्त किया। 

Related

BURNING NEWS 966371547320045820

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item