संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव

 जौनपुर। बरसठी थाना क्षेत्र के  भदरांव गांव में शनिवार की सुबह विवाहिता का संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका शव मिला। मायके वालों ने ससुराल वालो  पर हत्या का आरोप लगाया है। फिलहाल थाने में तहरीर नहीं दी है। थाना पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।  

 उक्त गांव की 20 वर्षीय प्राची सिंह पत्नी विकास सिंह उर्फ बच्चन शुक्रवार की रात भोजन करने के बाद अपने कमरे में सोने चली गई। शनिवार की सुबह काफी देर तक वह कमरे से बाहर नहीं आई तो स्वजन ने आवाज लगाई। भीतर से कोई प्रतिक्रिया न होने पर सास पतिराजी व जेठानी नीलम जगाने गईं तो कमरे में प्राची का रस्सी से पंखे में फंदे से लटका शव देख चीखने-चिल्लाने लगीं। खबर लगते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।

 मृत प्राची रामपुर थाना के दमोदरा गांव निवासी दीनानाथ सिंह की पुत्री थी। उसकी शादी आठ दिसंबर 2020 को हुई थी। उसका पति विकास रोजी-रोटी के सिलसिले में दिल्ली जबकि जेठ राजेश कोलकाता रहता है। ससुर का पहले ही देहांत हो चुका है। सूचना दिए जाने पर मायके वाले भी आ गए। सीओ संत प्रसाद उपाध्याय ने आकर घटना की जानकारी ली। सास व जेठानी ने आत्महत्या करने की बात कही, लेकिन कारण के बारे में कुछ नहीं बता सकीं। थाना प्रभारी निरीक्षक राम सरीख गौतम का कहना है कि अभी किसी पक्ष की तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आगे कार्रवाई की जाएगी।

Related

news 8236155673871658698

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item