हर्ष व उल्लास के साथ मनाई जा रही दीपावली, रंग-बिरंगी रोशनी और आकर्षक रंगोली लगा रही है चारचांद

जौनपुर।  गुरुवार को रोशनी और खुशियों का पर्व दीपावली जनपद में हर्ष व उल्लास के साथ मनाई गई। लोगों ने विधि-विधान से मां लक्ष्मी व भगवान गणेश का पूजन की। आशियाने को दीये और झालरों से भव्य सजाया। इस दौरान रंग-बिरंगी रोशनी से शीराज-ए-हिद की नगरी नहा ली। लक्ष्मी और गणेश जी के स्वागत में घरो व घर के बाहर आकर्षक रंगोली बनाई गई। 

गोमती नदी के किनारे दीपों की झिलमिलाहट ऐसी लग रही थी मानो आसमान के तारे उतर आए हों। वैश्विक महामारी कोरोना के संक्रमण के बावजूद प्रकाश पर्व को लेकर जिले के कोने-कोने में उल्लास और उमंग का वातावरण दिखा। बाजारों में भी चहल-पहल रही और सड़कें गुलजार रहीं। 
 दीपोत्सव मनाने के लिए लोगों ने कई दिन पहले से ही तैयारी शुरू कर दी थी। साफ-सफाई और रंगाई-पोताई के बाद असंख्य दीप लोगों ने अपने मकानों पर जलाए। कहीं कोई कोना ऐसा नहीं दिखाई पड़ा जहां अंधेरा रहा हो। मिट्टी के दीये की लौ से हर कोना प्रकाशित हो उठा। इसी के साथ ही विद्युत झालरों को भी भवनों पर लगाया गया था। उनकी झिलमिलाहट देख लोगों की खुशी परवान चढ़ रही थी। टीडी कालेज की अट्टालिका हो या कोई बड़ा भवन। नगर के तिराहे-चौराहों को भी झालरों से भव्य सजाया गया था। हर ओर प्रकाश ही प्रकाश नजर आ रहा था। तमाम लोगों ने मोमबत्ती की जगह मिट्टी के दीये को जलाकर प्रकाश किया। खेत-खलिहान और घूर पर भी दीपक जलने से वहां भी प्रकाश के अलावा और कुछ नजर नहीं आ रहा था। झालर भी लगाए थे जहां रंग-बिरंगे प्रकाश बिखर रहे थे। ग्रामीण अंचलों में भी हर्षोल्लास दीपावली मनाई गई। घरों व प्रतिष्ठानों में मिट्टी के दीये और इलेक्ट्रानिक झालरों से भव्य सजावट की गई। शाम को लक्ष्मी-गणेश का पूजन कर प्रसाद वितरित किया। लोगों ने अपने घरों व व्यवसायियों ने दुकानों और प्रतिष्ठानों में पूजन-अर्चन किया।

Related

news 3934312171378171955

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item