भाजयुमों ने सैकड़ों अल्पसंख्यकों को पार्टी की सदस्यता दिलाई

 जौनपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष आयुष अस्थाना के नेतृत्व में शाही किले पर पार्टी का सदस्यता कैंप लगाया गया। जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि सुब्रातो पाठक प्रदेश महामंत्री सांसद कन्नौज, प्रदेश प्रवक्ता मनीष शुक्ला, सुशील मिश्रा, जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने मौके पर पहुंच कर पार्टी की नीतियों व मोदी व योगी के कार्यकाल के विकास की जानकारी लोगों को दी। सदस्यता ग्रहण करने वालों में महताब अली, शाहिद हुसैन, मुशीर रिज़वी, शिवम, अब्बास हैदर, हुसैन अली, हसन अली, मुनीर हसन, अकी हैदर शावेज, कासिम अब्बास सहित सैकड़ों लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया। इस मौके पर युवा मोर्चा दक्षिणी नगर के अजय यादव, विजय कश्यप, विकास अग्रहरी, महामंत्री अंकित सिंह, आकाश, आदर्श श्रीवास्तव, सत्यम सिंह तन्नू सिंह, धर्मेंद्र मिश्रा सहित अन्य लोग मौजूद थे। कार्यक्रम संयोजक रहबर अब्बास नगर उपाध्यक्ष ने सभी का आभार प्रकट किया।

Related

news 6265038669304549914

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item