जानिए 1977 विधानसभा चुनाव का परिणाम , दस सीटो में आठ पर कांग्रेस ने किया था कब्ज़ा

 जौनपुर। आज भले ही कांग्रेस पार्टी के अच्छे दिन नहीं चल रहा है लेकिन एक दौर था जब जम्मू से लेकर कन्या कुमारी तक कांग्रेस का कब्जा था। जिले का अकड़ा देखा जाय तो सन् 1977 के विधानसभा चुनाव में जिले की दस सीटो में आठ पर कांग्रेस का परचम लहराया था। दो सीट जनता पार्टी के खाते में गयी थी। 

बरसठी सीट पर कांग्रेस के राम कृष्ण उपाध्याय चुनाव जीते थे। उन्हे कुल 23138 वोट मिला था। दूसरे स्थान पर जनता पार्टी के नज्जूराम को 20862 मत प्राप्त हुआ था।
मड़ियाहूं सीट पर राजकिशोर ने कांग्रेस का झण्डा बुलंद किया था। उनके खाते में 31155 मत आया था। उनके पीछे रहे दयाशंकर को 20862 वोट मिला था। दयाशंकर जनता पार्टी के प्रत्याशी थे।
केराकत सुरक्षित सीट पर जनता पार्टी शम्भूनाथ चैधरी जीते थे। उन्हे कुल 23955 वोट मिला था। दूसरे स्थान पर कांग्रेस के श्यामलाल रहे। उन्हे 23130 वोट मिला था। 
बयालसी सीट पर कांग्रेस चंद्रसेन सिंह जीते थे। उन्हे 35970 वोट मिला था। दूसरे स्थान पर जनता पार्टी के उमानाथ सिंह थे। उन्हे 32982 मत मिला था।
जौनपुर सदर सीट पर कांग्रेस के कमला प्रसाद सिंह जीते थे। उन्हे कुल 22696 वोट मिला था। दूसरे स्थान पर रहे जनता पार्टी के ओमप्रकाश श्रीवास्तव उन्हे 21150 मत मिला था।
रारी सीट पर जनता पार्टी के प्रत्याशी राजबहादुर यादव जीते थे। उन्हे कुल 34730 वोट मिला था। दूसरे स्थान पर कांग्रेस के सूर्यनाथ उपाध्याय रहे। उन्हे कुल 33511 मिला था।
विधायक चुने जाने के बाद राजबहादुर यादव का निधन हो गया। 1979 में उप चुनाव हुआ था। इस चुनाव में कांग्रेस के सूर्यनाथ उपाध्याय चुनाव जीत गये थे।
शाहगंज सुरक्षित सीट पर जनता पार्टी के छोटेलाल जीत दर्ज किया था। उन्हे 27802 मत मिला था। दूसरे स्थान पर लालता प्रसाद रहे। उन्हे कुल 17999 वोट मिला था।
खुटहन सीट पर कांग्रेस के लक्ष्मीशंकर यादव जीते थे। उन्हे कुल 32492 वोट मिला था। दूसरे स्थान पर जनता पार्टी के रामदास रहे। उन्हे कुल 28719 मत मिला था।
गढ़वारा सीट पर कांग्रेस के राम शिरोमणि  जीते थे। उन्हे कुल 23157 वोट मिला था। दूसरे स्थान पर रहे रजवंता को 21798 मत मिला। वे जनता पार्टी के प्रत्याशी रहे।
मछलीशहर सीट पर कांग्रेस के अरूण कुमार सिंह जीते थे। उन्हे कुल 17504 मत हासिल हुआ था। दूसरे स्थान पर जनता पार्टी के आगा जैदी रहे। उन्हे कुल 15012 वोट मिला था।

Related

politics 7476615318156084788

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item