" कुछ नही होगा 22 में प्रयास करो 27 में" : डिप्टी सीएम

जौनपुर। भाजपा की जन विश्वास यात्रा शुक्रवार को सदर विधानसभा में प्रवेश किया। पचहटिया चैराहे पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जबरदस्त स्वागत किया उसके बाद यह यात्रा चैकियां सब्जी मण्डी के पास धनेपुर चैराहे पर पहुंची। यहां पर बीजेपी महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री उषा मौर्या और उनके भारी संख्या में महिला,पुरूष, युवक युवतियों समेत समर्थकों ने फूलो की वर्षा करके अभूतपूर्व स्वागत करके इस कार्यक्रम को ऐतिहासिक बना दिया। उषा ने यात्रा की आरती भी उतारी। रथ पर सवार नेताओं ने इस स्वागत की सराहना करते हुए श्रीमती मौर्या और उनकी टीम को धन्यवाद दिया। 

जन विश्वास यात्रा भाजपाईयों के भारी हुजुम के साथ कुत्तुपुर, तिराहा,कोतवाली, ओलन्दगंज पालिटेक्निक चैराहा, जेसीज चैराहा होते हुए सिपाह स्थित बड़े हनुमान मंदिर के पास आयोजित सभा स्थल पर पहुंची। इस दरम्यान जगह जगह जोरदार स्वागत हुआ। सदर विधानसभा में इस यात्रा का नेतृत्व राज्यमंत्री नीलकंठ तिवारी,धर्मवीर प्रजापति और गिरीश चंद्र यादव ने किया। 

 सभा को डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या ने सम्बोधित किया। अपने सम्बोधन की शुरूआत से ही उन्होने सपा पर हमला बोल दिया। उन्होने कहा कि जिस तरह से जन समर्थन यात्रा में जन सैलाब उमड़ रहा है उसे देखकर मैं नया नारा दे रहा हूं "कुछ नही होगा 22 में प्रयास करो 27 में "। श्री मौर्या ने कहा कि 14 से लेकर 19 तक भाजपा का विजय रथ जारी है। जनता के भर पूर आर्शीवाद से अयोध्या में राम मंदिर बन रहा है, बाबा विश्वनाथ का कायाकल्प हो रहा है लेकिन आजकल कुछ लोग चुनावी हिन्दू बने हुए है। चुनाव के बाद ये लोग गिरगिट की की तरह रंग बदल लेगें। उन्होने मंच से कहा कि अखिलेश यादव बाबा विश्वनाथ का दर्शन करने के लिए कब जायेगें। उन्होने सपा और कांग्रेस पर तुष्टिकरण की राजनीति करने का तोहमत लगाया। एक फिर उन्होने पूरे दावे के साथ कहा कि जिस तरह से मेरी सरकार वगैर भेदभाव से काम करके सभी जाति मजहब को सरकारी योजनाओं को लाभ दिया है। 2022 में एक फिर मेरी सरकार तीन सौ से अधिक सीट जीतकर सरकार बनायेगी।   

                                                                                                             


Related

news 4080883986843530220

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item