प्रजापति समाज ने डा. रत्नप्पा की मनायी 23वीं पुण्यतिथि

 जौनपुर। नगर के रशीदाबाद में अखिल प्रजापति कुम्भकार समाज द्वारा संविधान सदस्य डा. रत्नप्पा कुम्भार की 23वीं पुण्यतिथि मनायी गयी। इस मौके पर वरिष्ठ समाजसेवी चन्द्रशेखर प्रजापति ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कहा कि भारतीय प्रजापति शीर्षक सुधारक सन्त रामसुभीख प्रजापति अपने जीवनकाल में चाहते थे कि समाज के लोग डा. रत्नप्पा की जयन्ती और पुण्यतिथि मनायें। भागीदारी पार्टी (पी) के जिला सलाहकार ब्रह्मदेव प्रजापति ने कहा कि हमारी पार्टी प्रजापति समाज को जागरूक करके डा. रत्नप्पा के सपनों को पूरा करने का कार्य करेगी। कार्यक्रम का संचालन अखिल प्रजापति कुम्भकार समाज के जिलाध्यक्ष संजय प्रजापति ने किया। कार्यक्रम आयोजक/अखिल प्रजापति कुम्भकार समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष महेन्द्र प्रजापति ने समस्त आगंतुकों के प्रति आभार प्रकट किया। इस अवसर पर भागीदारी पार्टी (पी) के जिला कोषाध्यक्ष सावन प्रजापति, सुषमा प्रजापति, पवन प्रजापति, नीतू प्रजापति, अभिमन्यु प्रजापति, पूजा प्रजापति, विकास प्रजापति, प्रीति प्रजापति, आदर्श प्रजापति, रीता प्रजापति, दीपक प्रजापति, दूधनाथ प्रजापति, विजय प्रजापति सहित तमाम स्वजातीय बंधु उपस्थित रहे।

Related

news 4219942293206019170

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item