पत्रकार गौरव उपाध्याय की मनायी गयी प्रथम पुण्यतिथि

जौनपुर। तरुणमित्र समाचार पत्र के उप संपादक रहे गौरव उपाध्याय का रविवार को प्रथम पुण्यतिथि मनायी गयी। इस दौरान उनके छोटे भाई वैभव उपाध्याय ने प्रेमराजपुर स्थित वृद्धाश्रम में वृद्धजनों की सेवा किया। वहां पर वृद्धजनों के लिये लगे आरओ प्लाण्ट की नि:शुल्क मरम्मत कराया। इस मौके पर वैभव उपाध्याय ने कहा कि हमारे बड़े भाई गौरव ने अपना पूरा जीवन समाज की सेवा में लगा दिया। उनकी प्रेरणा से मैं सदैव यहां के वृद्धजनों की सेवा के लिये तत्पर रहूंगा, यहीं उन्हें मेरी सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने बताया कि वृद्धाश्रम में लगे आरओ प्लाण्ट की मरम्मत हमारे द्वारा आजीवन नि:शुल्क करायी जायेगी।


Related

news 8622408924165933316

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item