फिर बनेगी पूर्ण बहुमत के साथ भाजपा की सरकार : अनिल राजभर

 जौनपुर। पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि बीजेपी  सरकार देश व प्रदेश में सभी के साथ बिना किसी भेदभाव के काम कर रही है। प्रदेश कि भाजपा सरकार अनेक प्रकार की कल्याणकारी योजनाएं चलाकर जनता को लाभ प्रदान कर रही है। पिछड़ा वर्ग भाजपा के साथ है। यहां फिर भाजपा की सरकार पूर्ण बहुमत के साथ बनेगी।   

 अनिल राजभर ने उक्त विचार रविवार को शाहगंज क्षेत्र के मजडीहा गांव स्थित एक विद्यालय में भाजपा के पिछड़ा वर्ग सम्मेलन में व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों में प्रदेश में गुंडे खुलेआम घूम रहे थे अब बदमाश या तो प्रदेश छोड़ दिए हैं या जेल में हैं। 

 विशिष्ट अतिथि भाजपा पिछड़ा वर्ग के क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्वनी पटेल ने कहा कि गरीबी दूर करना चाहते हैं तो भाजपा की सरकार बनाएं। अध्यक्षता भाजपा पिछड़ा वर्ग के जिलाध्यक्ष अनिल गुप्ता व संचालन सर्वेश चौरसिया ने किया। ब्लाक प्रमुख बृजेश यादव, प्रदीप जायसवाल, विजय सिंह विद्यार्थी, राकेश बिद, राम कुमार, अरविद, कृष्ण कुमार जायसवाल, अजीत प्रजापति समेत अन्य मौजूद रहे।

Related

news 1686750689150030139

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item