सपा कार्यकर्ता सम्मलेन के जरिए ललई यादव दिखाई ताकत, उमड़ी भीड़

 

शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के गजराज सिंह इण्टर कालेज जमुनियां में रविवार को सपा विधानसभा शाहगंज बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री कटहरी से विधायक लालजी वर्मा ने कहा कि देश और प्रदेश में लूट, भ्रष्टाचार और अत्याचार अपने चरम पर है। इस अन्याय और अत्याचार का विरोध करने वालों को राष्ट्र और धर्म का विरोधी करार देने का कुचक्र रचा जा रहा है। भाजपा के इस छल और दुष्प्रचार को खत्म करने के लिए समाजवादी पार्टी को फिर से सत्ता में आना होगा। 


विधायक ललई यादव ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ हैं। कहा कि समाजवादी पार्टी 2022 में कार्यकर्ताओं के बल पर सरकार बनाने जा रही है। अखिलेश यादव मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा ने प्रदेश को बहुत पीछे छोड़ दिया है। जुमलेबाजों की सरकार से जनता परेशान है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को ललकारा, बोले 2022 तुम्हारा है। अखिलेश यादव को सीएम बनाने के लिए कमर कस लो। और कार्यकर्ताओं में खूब जोश भरा कहा सरकार बनते ही हर ज़ुल्म का हिसाब होगा। अखिलेश यादव ने सूबे को विकास की जो दिशा दी थी उसे और रफ्तार दी जाएगी। उन्होंने बताया कि 14 दिसबंर को सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के आगमन पर जोर दिया। शिवेंद्र यादव ने अपने भाषण में कहा भाजपा नौजवानों के साथ धोखाधड़ी की है। नौकरी के नाम पर हाथ में कटोरा देने का काम किया है।

कार्यकर्ता सम्मेलन में विधायक नफीस अहमद, विधायक सुषमा पटेल, पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता अमीक़ जामई , पूर्व विधायक अरशद खान,संजय यादव, विशाल यादव  और कई हजार कार्यकर्ता आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन ललई यादव के प्रतिनिधि सैयद उरूज ने किया।

Related

जौनपुर 6603126171664938239

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item