चित्रलेखा बनी सपा की राष्ट्रीय सचिव

 

जौनपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के अनुमोदन पर महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह ने पार्टी के प्रति पूर्ण निष्ठा से काम करने वाली जिले की डॉ चित्रलेखा सिंह को महिला सभा का राष्ट्रीय सचिव नामित किया है। डॉ चित्रलेखा सिंह काफी सालो से सक्रिय राजनीति में रहते हुए नगर पालिका अध्यक्ष पद का चुनाव भी लड़ चुकी है। समाजवादी पार्टी में शामिल होने के बाद से ही इनकी सक्रियता पर राष्ट्रीय अध्यक्ष की निगाह लगी हुई थी। राष्ट्रीय सचिव के पद पर नामित होने पर डॉ चित्रलेखा सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी ने एक कार्यकर्ता को पद देकर जिले का सम्मान बढ़ाया गया है। निश्चित रूप से राष्ट्रीय अध्यक्ष के भरोसे को कायम रखते हुए पार्टी की नीतियों को घर घर पहुचाने और अखलेश यादव की सरकार बनाकर लोगो को बराबरी का दर्जा दिलाने का काम किया जाएगा।


डॉ चित्रलेखा सिंह ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने महिलाओ के हर वर्ग धर्म की महिलाओं को राजनीत में लाकर सशक्तिकरण का काम किया, सपा सरकार ने बेटियो के लिए कन्या विद्या स्कॉलरशिप दी, महिलाओ विधवाओं को पेंशन दी, लैपटॉप दिए साइकिल दी और बेटियो की सुरक्षा के लिए 1090 वूमेन पावर पुलिस लाइन दी और प्रेगनेंट औरतों के लिए अलग से एंबुलेंस का इंतजाम किया!


यह सभी सुविधाए भाजपा ने सरकार ने छीन ली आज सूबे में 52% महिलाएं कुपोषित है,सपा सरकार में शिक्षा मित्र में जिन महिला टीचर को 40 हजार तनख्वा मिलती थी सरकार ने उसे छीन कर 10 हजार कर दिया और यहां तक की भाजपा की नई पेंशन योजना में सरकारी टीचर का भविष्य अंधेरे में है!


सपा मुखिया अखिलेश यादव के करीबी युवा चेहरों में पार्टी को मजबूत करने का काम राष्ट्रीय प्रवक्ता अमीक जामेई कर रहे है, वो पिछले एक साल में बसपा से बड़े नेताओ,पूर्व विधायक, कई जोनल कोर्डिनेटर और को सपा से जोड़ने में जामेई की कोशिश को सपा मुखिया ने मुहर लगाई है और डॉक्टर चित्रलेखा सिंह के लिए भी उनकी कोशिश कामयाब हुई है!


डॉक्टर चित्रलेखा सिंह के महिला सभा में राष्ट्रीय सचिव बनने के बाद जौनपुर में समाजवादी पार्टी को मजबूती मिलेगी और माना जा रहा है की उनके आने से महिलाओ की भागीदारी समाजवादी पार्टी में बढ़ेगी!

Related

Popular 7363051244530977358

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item