शिवबचन यादव अध्यक्ष , धर्मेन्द्र कुमार चुने गए मंत्री

जौनपुर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ  1160 की जिला इकाई के बैनर तले जिलाध्यक्ष/प्रदेशीय महामंत्री अनिल यादव के नेतृत्व में शुक्रवार  को सुदूर पूर्वी ब्लॉक केराकत में केराकत ब्लॉक शिक्षक संघ का निर्वाचन किया गया। जिसमें शिवबचन यादव अध्यक्ष पद पर, धर्मेन्द्र कुमार मंत्री पद पर,राममिलन यादव वरिष्ठ उपाध्यक्ष,अमित चौरसिया कोषाध्यक्ष,विनय मिश्र संगठन मंत्री,मनोज यादव उपाध्यक्ष चुने गए। इस शैक्षिक संगोष्ठी एवं गठन कॉर्यक्रम में जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष सच्चिदानंद तिवारी,जिला कोषाध्यक्ष कप्तान (सिद्धान्त),जिला उपाध्यक्ष बृजेश निगम,प्रमोद यादव,प्रदेश प्रचार मंत्री सन्तोष निषाद,बदलापुर ब्लॉक अध्यक्ष उमेश मिश्र,बदलापुर मंत्री राय साहब यादव,अटेवा जिलाध्यक्ष त्रिभुवन यादव,ब्लॉक जलालपुर अध्यक्ष योगेश सरोज,मंत्री जलालपुर मुन्ना लाल,ए आर पी महराजगंज सत्य नारायण यादव सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। कॉर्यक्रम की अध्यक्षता देशबन्धु यादव अध्यक्ष पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ सिकरारा एवं संचालन जिला कोषाध्यक्ष कप्तान (सिद्धान्त) ने किया।


Related

news 4581246390608242937

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item