मेरठ में दो लड़के केवल लड़क्पन करते दिखाई दिए : डॉ दिनेश शर्मा

जौनपुर।  बुधवार को शाहगंज तहसील के राजाराम महाविद्यालय रामनगर में आयोजित कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने सरकार की योजनाओं को गिनाया। कहा कि आजादी के बाद पहली बार किसी सरकार ने काम  किया तो वह बीजेपी सरकार। मेरठ में अखिलेश यादव और जयंत चौधरी का नाम लिए बगैर उन पर तंज कसते हुए कहा कि कल मेरठ में दो लड़के दिखाई दिए। वे केवल लड़क्पन दिखाते हैं। कहते हैं हम वैक्सीन नहीं लगवाएंगे। लड़क्पन नहीं दिखाना चाहिए। हमने जो कहा उसे पूरा किया। 

शाहगंज को शाह बनाने का काम बीजेपी करेगी। हम मिलकर विकास करेंगे। हमारा उद्देश्य नौजवानों को नौकरियां देना है। यह बदला हुआ प्रदेश है। पहले माफियाओं की सवारियां निकला करती थी अब वही माफिया जेलों में हैं। 

डिप्टी सीएम डॉ दिनेश शर्मा के कहा कि यूपी तेजी से बदल रहा है। हमें अपने पीएम पर गर्व है कि वह वाराणसी के सांसद हैं। उन्होंने सुरक्षा, स्वास्थ्य, शिक्षा के क्षेत्र में पीएम ने काम किया। 2017 के पहले स्थिति ठीक नहीं थी। उन्होंने कहा कि आज योगी जी के नेतृत्व में 18 से 22 घण्टे बिजली आ रही है। 2017 के पहले यह स्थिति नहीं थी। पीएम ने घर घर शौचालय बनवाया। ग्रामीण सड़क का निर्माण और रहने के लिए आवास दिया। मुफ्त में बिजली कनेक्शन, मुफ्त में गैस सिलेंडर दिया। उन्होंने प्रदेश और केंद्र सरकार की विकास योजनाओं को गिनाया। कहा कि आज माफिया जेल में हैं, पहले लोगों का जीना हराम कर दिया था। देश और प्रदेश में सिर्फ कानून का राज है। 


कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिह और संचालन डॉ जाह्न्वी श्रीवास्तव  ने की । 

Related

news 1230480412319208147

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item