ललई यादव ने किसान स्मृति दीप जलाकर किसानों के बलिदान को किया याद

शाहगंज जौनपुर। लखीमपुर में भाजपा की केन्द्र सरकार के गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा के बेटे आशीष मिश्रा व उनके साथियों द्वारा आन्दोलन कर रहे किसानों को चार पहिया वाहनों से रौंदते हुए उनकी हत्या कर दी गई थी। उन शहीद किसानों की याद में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर पूर्व मंत्री शाहगंज विधायक शैलेन्द्र यादव ललई ने अपने आवास पखनपुर पर दीप जलाकर 'लखीमपुर किसान स्मृति दिवस' मनाया।विधानसभा क्षेत्र में पदाधिकारी व कार्यकर्ताओ ने दीप जलाकर किसान स्मृति दिवस' मनाया। 

 उन्होंने कहा भाजपा की संवेदहीनता एवं अमानवीय कृत्य के विरोध में किसानों की याद में दीप जलाकर ‘लखीमपुर किसान स्मृति दिवस’ मनाया गया। किसानों की शहादत का मान बढ़ाने के लिए आप भी एक दीप जलाएं, अन्नदाताओं का मान बढ़ाएं और भाजपा की क्रूरता की याद दिलाएं।

Related

जौनपुर 3615609050109882645

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item