प्रवीण तोगड़िया ने माँ शारदा के दरबार में टेका मत्था

 

जौनपुर। नगर के परमानतपुर स्थित मैहर देवी मंदिर में शुक्रवार को अन्तर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद के अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया ने मत्था टेककर माँ शारदा का आशीर्वाद प्राप्त किया। शहर स्थित धार्मिक श्रद्धा का ऐतिहासिक केन्द्र माँ शारदा शक्तिपीठ, मैहर मन्दिर में अन्तर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद के अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया का आगमन हुआ। उन्होंने माँ शारदा के दरबार में मत्था टेका। साथ ही माता का आशीर्वाद और महाप्रसाद प्राप्त किया। इस दौरान श्री तोगड़िया ने मन्दिर के ट्रस्ट सदस्यों आशुतोष जायसवाल, राजीव जायसवाल, विजय जायसवाल, रविकांत जायसवाल, सुशील जायसवाल, रमाकान्त जायसवाल, रोहित जायसवाल से विशेष मुलाकात की और मंदिर के विकास कार्यों की सराहना किया। ट्रस्ट के सदस्यों ने श्री तोगड़िया को सम्मानित भी किया। इस अवसर पर तरूण शुक्ला, अजय पाण्डेय, आशीष दुर्गवंशी आदि उपस्थित रहे। 

Related

news 8191204637700052595

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item