दहेज हत्या के मामले में आरोपित पति व सास गिरफ्तार

 जौनपुर। बरसठी थाना क्षेत्र पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में आरोपित पति व सास को गिरफ्तार कर लिया। क्षेत्र के भदरांव गांव में 20 वर्षीय प्राची सिंह पत्नी विकास सिंह का गत छह नवंबर को घर के कमरे में पंखे में फंदे से संदिग्ध परिस्थितियों में लटका शव मिला था। 

मृतका के पिता दीनानाथ सिंह निवासी दमोदरा थाना रामपुर ने मायके वालों पर दहेज में बुलेट बाइक की मांग न पूरी किए जाने पर हत्या कर आत्महत्या का रूप देने के लिए शव फांसी पर लटका देने का आरोप लगाया था। तहरीर के आधार पर पुलिस ने पति विकास सिंह, सास पतिराजी देवी, जेठ राजेश सिंह, जेठानी नीलम देवी, ननद पूजा सिंह, दो पड़ोसियों अनिल सिंह व मनोज सिंह के विरुद्ध दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। थाना प्रभारी निरीक्षक राम सरीख गौतम व उनके हमराहियों ने शनिवार को पति विकास सिंह व सास पतिराजी को निगोह बाजार के पास से गिरफ्तार कर लिया। दोनों कहीं भागने की फिराक में थे।

Related

news 2293812817057261938

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item