सुधाकर सिंह पुनः जिलाध्यक्ष निर्वाचित

 जौनपुर : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के वार्षिक चुनाव  संबंधी आम सभा की बैठक आज नगर पालिका इंटर कॉलेज जौनपुर में संपन्न हुई जिसमें चुनाव अधिकारी  मंडल मंत्री वाराणसी वीरेंद्र प्रताप सिंह की देख रेख में सर्व सम्मति से वर्तमान जिलाध्यक्ष सुधाकर सिंह को पुनः जिलाध्यक्ष एवं  प्रमोद कुमार सिंह को जिलामंत्री निर्वाचित किया गया। बैठक में वर्तमान कार्यकारिणी के जिला उपाध्यक्ष एवं  होरिल राव इंटर कॉलेज कुंवरपुर के प्रवक्ता जय प्रकाश सिंह ने दोनो के पुनः निर्वाचन का प्रस्ताव रखा जिसका संगठन के संरक्षक संकठा सिंह , प्रदेश उपाध्यक्ष नरसिंह बहादुर सिंह तथा प्रांतीय मंत्री अजय प्रकाश सिंह सहित उपस्थित विद्यालय शाखा प्रतिनिधियों ने सर्वसम्मति से समर्थन किया। 

     बैठक में उपस्थित सदस्यों ने वर्तमान कार्यकारिणी के प्रति समर्थन व्यक्त किया तथा  विश्वास जताया कि संगठन को आगे  बढ़ाने के लिए  की ये सबको साथ लेकर  चलेंगे । बैठक में उपस्थित लोगों ने अध्यक्ष, मंत्री से अपने कार्यकारिणी का पुनर्गठन करने का भी निर्देश दिया। सुधाकर सिंह ने उपस्थित शिक्षकों का अपने प्रति विश्वास के लिए  आभार व्यक्त किया तथा आगे आने वाले संघर्ष के लिए समर्थन मांगा। कार्यक्रम का संचालन करते हुए जिलामंत्री प्रमोद सिंह ने  संगठन को मजबूत करने का संकल्प व्यक्त करते हुए सार्वजनिक जीवन में सुचिता और पारदर्शिता से काम करने का वादा किया।
     इस बैठक को  जिला उपाध्यक्ष राम प्रकाश सिंह रामू , राजेश यादव, संतोष रघुवंशी , रणंजय सिंह, प्रशांत पांडे, अजय सिंह ,उमाकांत श्रीवास्तव,चंद्र प्रकाश दुबे ,जय किशुन यादव,संदेश सिंह, प्रवीण पाण्डेय,पतिराम यादव,राजकुमार सिंह,आशीष मिश्रा, संतोष सिंह, बंशराज यादव,संतोष सिंह कटवार, मनोज सिंह, ब्रह्मदेव यादव  दिनेश चक्रवर्ती , दिनेश शुक्ला,नरेंद्र सरोज,विनय सिंह ,संदीप सिंह,संजय सिंह,रामकुमार, दिलीप सिंह,अजीत प्रताप सिंह ,आलोक दुबे,रामसागर सिंह सहित आदि शिक्षकों ने संबोधित किया।

Related

news 6110207611939743512

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item