अखिलेश जायसवाल हत्याकांड के मुख्य आरोपी पर 25 हजार का इनाम घोषित

 जौनपुर।  व्यवसायी अखिलेश जायसवाल अपहरण-हत्याकांड में फरार चल रहे मुख्य आरोपित बृजेश सिंह उर्फ मुन्ना पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया गया है। जल्द ही पुरस्कार की राशि और बढ़ाए जाने की संभावना है। मालूम हो कि जघन्य वारदात का राजफाश करने के बाद से ही पुलिस मुख्य आरोपित बृजेश सिंह उर्फ मुन्ना की तलाश में संभावित स्थानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है। हालांकि अब तक पुलिस उसका कोई खास सुराग नहीं पा सकी है। 

पुलिस अधीक्षक अजय कुमार साहनी ने बृजेश कुमार सिंह उर्फ मुन्ना पर 25 हजार का पुरस्कार राशि घोषित किया है। साथ ही राशि बढ़ाए जाने के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र लिखा है। 
बता दें, गत 30 दिसंबर की रात घर के पास टहलते समय सिकरारा थाना क्षेत्र के खपरहां बाजार निवासी प्रतिष्ठित व्यवसायी अखिलेश जायसवाल का अपहरण कर हत्या करने के बाद कातिलों ने शव जला दिया था। पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया था। इनमें से एक समसपुर गांव निवासी आरोपित दीपक सिंह उर्फ टीटू के पैर में गोली लग गई थी। एक अन्य फरार आरोपित बक्शा थाना क्षेत्र के खुंसापुर निवासी मनोज सिंह उर्फ रिशू उर्फ नितिन को पुलिस ने दिल्ली जाकर रिश्तेदार के घर से गिरफ्तार कर लिया था। स्वजन के आग्रह पर पुलिस मृत व्यवसायी अखिलेश जायसवाल के अवशेषों का डीएनए टेस्ट कराने की प्रक्रिया में जुटी है। थानाध्यक्ष संतोष कुमार राय का कहना है कि फरार मुख्य आरोपित की तलाश में संभावित स्थानों पर लगातार दबिश दी जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related

news 3282480872395962535

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item