समाज सुधारक सन्त राम सुभीख प्रजापति की मनायी गयी जयन्ती

 जौनपुर। नगर के रशीदाबाद में अखिल प्रजापति कुम्भकार समाज ने भारतीय प्रजापति शीर्षक सुधारक संत रामसुभीख प्रजापति की जयंती शनिवार को मनायी गयी। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि जिला शासकीय अधिवक्ता गुलाब चंद प्रजापति ने संत रामसुभीख के चित्र पर माल्यार्पण किया। साथ ही कहा कि उन्होंने कुम्हार जातियों को टूटने से बचाया। विशिष्ट अतिथि भागीदारी पार्टी पी. के जिला सलाहकार ब्रह्मदेव प्रजापति ने कहा कि राम सुभीख जी के सपनों को पूरा करने का समय आ गया है। उन्होंने हमेशा सत्य के मार्ग पर चलकर समाज को जोड़ने का कार्य किया और एकता पर बल दिया। हम लोग एकजुट होकर समाज के लिए लड़ेगे और देश की सत्ता में भागीदारी लेंगे। कार्याक्रम की अध्यक्षता करते हुये कलेक्ट्रेट अधिवक्ता समिति के कोषाध्यक्ष सुधाकर प्रजापति ने कहा कि रामसुभीख जी मजदूरों की आवाज हुआ करते थे और तन, मन, धन से सदैव समाज की मदद करते थे। उन्होंने समाज को टूटने से बचाया है। जो कुम्हार जाति के होकर अन्य जाति के शीर्षक का प्रयोग करते थे, उनका विरोध करते थे और उनसे प्रजापति शीर्षक लिखने को कहते थे। कार्यक्रम का संचालन आखिल प्रजापति कुम्भकार समाज के जिलाध्यक्ष संजय प्रजापति ने किया। कार्यक्रम आयोजक महेन्द्र प्रजापति प्रदेश उपाध्यक्ष अखिल प्रजापति कुम्भकार समाज ने सभी लोगों का आभार प्रकट किया। इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता सोमारू राम प्रजापति, सावन प्रजापति, सुषमा प्रजापति, पवन प्रजापति, नीतू प्रजापति, अभिमन्यु प्रजापति, पूजा प्रजापति, विकास प्रजापति, प्रीति प्रजापति, आदर्श प्रजापति, रीता प्रजापति, दीपक प्रजापति, दूधनाथ प्रजापति सहित तमाम स्वजातीय बंधु उपस्थित रहे।

Related

JAUNPUR 5373688936722325211

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item