जमीनी विवाद में जमकर चले ईंट-पत्थर , आधा दर्जन लोग घायल

 जौनपुर। केराकत  थाना क्षेत्र के डेड़ुवाना गांव में रविवार की दोपहर भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। जमकर ईंट-पत्थर चलने से दोनों पक्षों के छह व्यक्ति घायल हो गए। पुलिस दोनों पक्षों की तहरीर पर क्रास केस दर्ज कर छानबीन कर रही है। उक्त गांव में एक भूखंड को लेकर दो पक्षों में काफी समय से विवाद व तनातनी चली आ रही है। पूर्व में भी मारपीट हो चुकी है। मुकदमा न्यायालय में विचाराधीन है। रविवार को विवादित भूमि पर एक पक्ष ने अपने मवेशियों को बांध दिया। दूसरे पक्ष ने एतराज किया। इसी पर शुरू हुई कहासुनी मारपीट में बदल गई। दोनों पक्षों की तरफ से जमकर ईंट-पत्थर चलाए गए।

पथराव में एक पक्ष के प्यारे लाल, सतीश, अमित तो दूसरे पक्ष के भानु प्रताप, विजय प्रताप और उदय प्रताप चोटिल हो गए। सभी को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद चोटों की गंभीरता को देखते हुए सभी को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक लक्ष्मण पर्वत ने बताया कि तहरीर के आधार पर दोनों पक्षों की तरफ से मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है। घटना को लेकर गांव में दोनों पक्षों के बीच स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है।

Related

news 3541571255966624518

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item