एक-एक तीर ऐसा चलाएं कि साइकिल पंक्चर हो जाय : लल्लन सिंह

 जौनपुर।  जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के प्रत्याशी पूर्व सांसद धनंजय सिंह के समर्थन में सोमवार को आझूराय इंटर कालेज के मैदान में आयोजित जनसभा में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन उर्फ लल्लन सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में सपा सरकार में आतंक का राज था। विधायक व सांसदों की हत्याएं हुईं। सपा का कुशासन यहां फिर से न आए इसके लिए आप सभी लोग लक्ष्य पर एक-एक तीर ऐसा चलाएं कि साइकिल पंक्चर हो जाय। 

 कहा कि आप का प्रत्याशी इतना मजबूत है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष उन पर हमला कर रहे हैं। इनको इतने वोटों से जिताइए कि उनके ऊपर जो हमला हो रहा है उसकी गूंज लखनऊ तक पहुंचे। बिहार में लालू प्रसाद यादव का जब शासन था तो वहां भी इसी प्रकार की भाषा बोली जाती थी। अब उनके रिश्तेदार भी वैसी भाषा बोल रहे हैं। कहा कि चुनाव हारने के भय से सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बार-बार ट्वीट कर उकसाने का प्रयास कर रहे हैं। आप लोग उनके उकसाने में न आकर बल्कि विजय लक्ष्य पर ध्यान दें। चुनाव का अंतिम समय बहुत खतरनाक होता है। लालू प्रसाद यादव व उनकी पत्नी के कार्यकाल का जिक्र करते हुए कहा कि 2005 के पहले का बिहार भयानक था। बहू-बेटियां बाहर नहीं निकलती थीं। नीतीश के आने के बाद बिहार में एक भी नरसंहार नहीं हुआ। कहा कि बिहार से झारखंड जब अलग हुआ तो बिहार में सिर्फ आलू, लालू और बालू बचा था। जनसभा को बिहार के जननायक प्रदेश पूर्व मुख्यमंत्री स्व. कर्पूरी ठाकुर के पुत्र राज्यसभा सदस्य रामनाथ ठाकुर, प्रदेश अध्यक्ष अनूप पटेल ने भी संबोधित किया। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीकला सिंह, एमएलसी बृजेश सिंह प्रिसू, पूर्व मंत्री बिहार भगवान सिंह कुशवाहा, दूधनाथ निषाद, पूर्व विधायक राजदेव सिंह आदि मौजूद रहे।

Related

news 7202702518511932649

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item