बदमाशो ने युवक की हत्या के बाद शव तालाब में फेंका

 जौनपुर। खुटहन थाना क्षेत्र के सधनपुर गांव में रविवार की सुबह तालाब में युवक का औंधे मुंह उतराया शव दिखने से सनसनी फैल गई। चाकू घोंपकर नृशंस हत्या के बाद शव तालाब में फेंका गया था। मृत युवक उसी गांव का था। हत्या का कारण साफ नहीं हो सका है। पुलिस सरसरी तौर पर आशनाई का मामला मानते हुए तहकीकात कर रही है। तालाब में शव के पास ही उसका मोबाइल फोन फेंका मिला। पुलिस राजफाश के लिए इलेक्ट्रानिक सर्विलांस की मदद ले रही है।  

 उक्त गांव निवासी सुनील शर्मा भोर में घर से करीब 400 मीटर दूर स्थित तालाब के किनारे शौच के लिए गए थे। तालाब में युवक का औंधे मुंह शव देख सहम उठे। उनके शोर मचाने पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों के बाहर निकालने पर शव देखते ही सुनील शर्मा रोने-बिलखने लगे। सुनील ने मृत युवक की पहचान अपने छोटे भाई 22 वर्षीय प्रवेश शर्मा पुत्र राममूरत शर्मा के रूप में की। उसकी हत्या सिर, पीठ, कूल्हे, कंधे व पेट में चाकू से एक दर्जन से अधिक प्रहार कर की गई थी। हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। 
स्वजन का कहना है कि प्रवेश शर्मा रोजाना की तरह रविवार की रात करीब आठ बजे बरामदे में सोने के लिए बिस्तर लगाए था। इसके बाद परिवार के लोग घर में सो गए। रात में कब और किन परिस्थितियों में उसकी हत्या हो गई, कुछ समझ में नहीं आ रहा है। एएसपी (सिटी) डा. संजय कुमार ने मौका मुआयना करने के साथ ही परिवार के लोगों व पड़ोसियों से पूछताछ की। 
थाना प्रभारी निरीक्षक अश्विनी कुमार दुबे ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। जल्द ही राजफाश कर दिया जाएगा। खोजी कुत्ता कातिल का नहीं दे सका कोई सुराग पुलिस ने सुराग की तलाश में मदद के लिए जिला मुख्यालय से खोजी डाग स्क्वाड बुलाया। दोपहर में आया खोजी कुत्ता तालाब के आसपास 50 मीटर तक के इलाके में ही इधर-उधर टहलता रह गया। इससे पुलिस को मायूसी ही हाथ लगी।

Related

news 639835393400061878

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item