सिपाह के शिव चौरा माता मन्दिर में देव प्रतिमाएं स्थापित

जौनपुर। नगर के सिपाह मोहल्ले में स्थित प्राचीन शिव चौरा माता मंदिर पर एक बार पुनः मूर्ति स्थापना कार्यक्रम हुआ। इस दौरान रथयात्रा का आयोजन कोविड-19 को देखते हुए किया गया जिसके बाद पूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की गयी। रथयात्रा सिपाह, चाचकपुर, जमीन सिपाह, कायस्थाना, प्रजापति बस्ती, केराकत पड़ाव, मां अचला देवी घाट होते हुये सिपाह स्थित शिवचौरा माता मंदिर पर पहुंचकर समाप्त हुई। भगवान श्री गणेश, शिवशंकर, माता पार्वती एवं राधा कृष्ण की मूर्ति वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूरे विधि-विधान से की गयी जहां जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। मालूम हो कि वर्षों पूर्व स्व. विजय मिश्रा उर्फ मुन्ना पंडित ने शपथ लिया था कि उक्त स्थल पर उपरोक्त प्रतिमाएं स्थापित होंगी। उनके स्वर्गवास हो जाने से उनके पुत्र अंकुर मिश्रा सहित क्षेत्र के समाजसेवी भोलानाथ यादव, गुड्डू यादव, सचिन नारायण गुप्ता, विक्की साहू, विवेक यादव, अनुराग सिंह, अतुल मिश्रा के सहयोग से उपरोक्त अनुष्ठान सम्पन्न हुआ। यजमान के रूप से अवध नारायण यादव रहे। रथयात्रा का संचालन शैलेश यादव ने किया। शाम को मन्दिर स्थल पर विशाल भण्डारे का आयोजन हुआ जहां तमाम भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।

Related

news 4850276482982925123

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item