चुनाव प्रचार के दरम्यान कांग्रेस प्रत्याशी नदीम जावेद की हालत बिगड़ी, एहतेयात तौर पर जा रहे दिल्ली

जौनपुर। सदर विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व विधायक नदीम जावेद का आज चुनाव प्रचार के दरम्यान हालत विगड़ गयी। उन्हे इलाज के लिए डा0 बीएस उपाध्याय के पास ले जाया गया। करीब दो घंटे के इलाज के बाद उन्हे आराम हो गया। लेकिन एहतेयात के तौर पर एयर एबुेंस से दिल्ली ले जाया जा रहा है। यह जानकारी उनके करीबी व कांग्रेस नेता सत्यवीर सिंह ने दिया है। 

उन्होने बताया कि आज केन्दीय चुनाव कार्यालय का उद्घाटन होना था इसी बीच हमारे कार्यकर्ता अश्वनी सिंह को पुलिस पकड़कर कोतवाली ले गयी। इसकी जानकारी होने पर नदीम जावेद खुद कोतवाली पहुंच कर अश्वनी को छुड़ाने के बाद कोतवाली से वापस आने के बाद उनके पेट में तेज दर्द उठा। हम लोग उन्हे डा0 बीएस उपाध्याय के पास ले गये। डाक्टर ने दवा इलाज करने के बाद दो घंटे आराम करने का सलाह दिया। आराम होने पर एहतेयात के तौर उनका चेकअप कराने के लिए एयर एबुेंस से दिल्ली ले जाया जा रहा है। हलांकि उनकी हालत खतरे से बाहर बतायी जा रही है। 

Related

news 8485297914370505752

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item