बाप बेटी की गोली मारकर हत्या, हत्यारोपी पिस्टल के साथ गिरफ्तार

जौनपुर। सिगरामऊ थाना क्षेत्र के मल्हूपुर गांव में एक युवक ने अपनी चाची और उनके पिता की गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। दिन दहाड़े हुई डबल मर्डर से पूरे इलाके में दहशत का माहौल कायम हो गया है। पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए हत्या आरोपी को असलहे के साथ गिरफ्तार कर लिया है। 

मिली जानकारी के अनुसार सिगराऊ थाना क्षेत्र के मल्हूपुर गांव के निवासी प्रमिला यादव पत्नी स्वर्गीय श्याम बहादुर यादव 55 वर्ष आज दोपहर करीब दो बजे अपने माइके महराजगंज थाना क्षेत्र के सरौली गांव से अपने पिता कृपाशकंर के साथ वापस लौटी थी। इसी बीच किसी बात को लेकर उसका भतीजा नीतिश यादव वाद विवाद करने लगा। बात बढ़ने पर नीतिश ने पिस्टल से दोनो को गोली मार दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर दोनो घायलों को बदलापुर अस्पताल ले गयी जहां पर डाक्टरो ने दोनो को मृत घाषित कर दिया। इस मामले पर एसपी देहात ने बताया कि पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए हत्यारोपी को पिस्टल के साथ गिरफ्तार कर लिया है तथा दोनो शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। 


Related

crime 6290575895106628152

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item