वीणापाणि त्रिपाठी को विद्यावाचस्पति की उपाधि

 जौनपुर। दिल्ली विश्वविद्यालय, के 98वे दीक्षान्त समारोह में जनपद जौनपुर के सुइथाकलॉ ब्लॉक स्थित रुधौली गांव के निवासी राम चरन त्रिपाठी के पुत्र महात्मा वीणापाणि त्रिपाठी को दिल्ली विश्वविद्यालय के इनडोर स्टेडियम, खेल परिसर में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के मुख्यातिथ्य में कुलपति प्रोफेसर योगेश सिंह के हाथों "षट्कारकप्रक्रिया का आलोचनात्मक सम्पादन एवं समीक्षण" विषय पर डॉ बलराम शुक्ल के निर्देशन में, उत्कृष्ट शोध हेतु विद्यावाचस्पति (Ph.D) की उपाधि प्रदान की गई। महात्मा वीणापाणि त्रिपाठी की इस उपलब्धि से उनके परिवार तथा शुभेच्छु जनों में हर्ष का माहौल है। सभी ने इस शानदार उपलब्धि के लिए महात्मा वीणापाणि त्रिपाठी को बधाई दी है।

Related

news 8123053402494327161

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item