ललई के जीत का रथ रूका, जगदीश राय का हुआ नया अवतार

जौनपुर। जिले की नौ विधानसभा पर पांच पर समाजवादी पार्टी गठबंधन जीत दर्ज किया है वही बीजेपी गठबंधन ने चार सीटे जीते है। भाजपा के दो विधायक चुनाव हार गये तो वही नगर विधायक और बदलापुर के एमएलए कांटे की टक्क्र में अपनी सीट बरकरार रखने में कामयाब हो गये। हलांकि दोनो को अंत तक पसीना छुट गया। उधर चार बार के लगातार सपा विधायक व पूर्व मंत्री शैलेन्द्र यादव के जीत का रथ यही रूक गया। पूर्व कैबिनेट मंत्री जगदीश नारायण राय अपने कार्य व सरल व्यवहार के कारण एक बार फिर विधायक चुने गये। जगदीश राय बसपा तीन बार इस इलाके के विधायक रहे तथा दो बार मंत्री भी रहे है। 

 मल्हनी विधानसभा सीट से धनंजय सिंह एक बार फिर चुनाव हार गए उन्हें सपा के लकी यादव ने 15 हजार 966 वोट के अंतर से करारी शिकस्त दी है। लकी यादव को कुल 94677 मत मिला , धनंजय के खाते में 78711 वोट आया। 

मुंगराबादशाहपुर विधानसभा सीट से भी सपा प्रत्याशी पंकज पटेल ने जीत दर्ज किया है। उन्हाेंने भाजपा प्रत्याशी अजय शंकर दुबे को हराया है। पंकट पटेल को 92048 व अजय शंकर दुबे को 86818 मत मिले हैं।
 जफराबाद विधानसभा क्षेत्र के सपा गठबंधन सुभासपा के प्रत्याशी पूर्व मंत्री जगदीश नारायण राय ने जीत दर्ज की है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा प्रत्याशी डा. हरेंद्र प्रसाद सिंह को 6317 मतों से हराया है। बसपा सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे जगदीश नारायण राय शुरू से ही बढ़त बनाए हुए थे और आखिरकार उनके सिर जीत का ताज सजा। मड़ियाहूं विधानसभा सीट पर भाजपा के सहयोगी दल अपना दल (एस) का कब्जा बरकरार रह गया। भाजपा के सहयोगी अपना दल (एस) के प्रत्याशी डा. आरके पटेल ने अपने प्रतिद्वंद्वी सपा प्रत्याशी सुषमा पटेल को हराकर जीत दर्ज किया। 2017 के चुनाव में यहां से अपना दल (एस) से डा. लीना तिवारी ने जीत दर्ज किया था। पार्टी ने उनका टिकट काटकर डा. आरके पटेल को प्रत्याशी बनाया था। 
शाहगंज विधानसभा सीट से भाजपा-गठबंधन के निषाद पार्टी के प्रत्याशी रमेश सिंह ने लगभग नौ हजार मतों से जीत दर्ज की। इन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सपा के पूर्व मंत्री शैलेंद्र यादव ललई को हराया। शैलेंद्र यादव शाहंगज से दो बार तथा दो बार खुटहन से विधायक रहे। रमेश सिंह प्रतापगढ़ के अपना दल (एस) के पूर्व सांसद हरिवंश सिंह के पुत्र हैं।

Related

news 5223001600321986387

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item