सपा सरकार बनी तो महिला ,युवा, नौजवान, बुजुर्ग के लिए होगा काम : मुलायम सिंह यादव

 जौनपुर।  करहल के बाद आज सपा के संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने मल्हनी विधानसभा में चुनावी जनसभा को सम्बोधित किया। जनसभा में लोगों के उत्साह को देखकर सपा के संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने 15 मिनट के भाषण के बाद दोबारा मंच से उठे और पांच मिनट का भाषण दिया। उन्होंने कहा कि सरकार बनी तो महिला ,युवा, नौजवान, बुजुर्ग सबको उचित सुविधा संसाधन मुहैया कराए जाएंगे। बुजुर्ग महिला पुरुष को पेंशन दिया जाएगा और नौजवान शिक्षा व्यवस्था छात्रवृत्ति की व्यवस्था लैपटॉप मोबाइल दिए जाएंगे। सब का सम्मान होगा प्रदेश का विकास होगा। मुलायम सिंह यादव जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उसी दौरान उनके अगल-बगल सुरक्षा कर्मी आ जाते थे। उन्होंने एनएसजी सुरक्षा कर्मियों को फटकार लगाते ही मंच के चारों तरफ से हटने का निर्देश दिया और कहा कि हमें जनता से मुखातिब होने दीजिए। जनता ही मेरे लिए सम्मान सब कुछ है। उपस्थित नेताओं और नौजवानों का जोश बढ़ाया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मैं जिस भरोसे से आया हूं उसी भरोसे से जनता से उम्मीद करूंगा कि मेरे आने का सम्मान रखेंगे।


Related

जौनपुर 2044495623106610690

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item