यज्ञ के दौरान मधुमक्खियों ने किया हमला, दर्जनों श्रद्धालु घायल
http://www.shirazehind.com/2022/03/blog-post_9.html
जौनपुर। महराजगंज थाना क्षेत्र के सवंसा गांव स्थित शिवालय में यज्ञ के दौरान मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। इसमें दर्जनों श्रद्धालु घायल हो गए। शिवालय पर शिवरात्रि के दिन मेला लगता है। शाम को यज्ञ होने से धुएं के दौरान मधुमक्खियों के झुंड ने यज्ञ में शामिल लोगों पर हमला कर दिया। सवंसा गांव के योगेंद्र सिंह, विष्णु पांडेय, शनि सिंह, नर बहादुर सिंह आदि मधुमक्खियों के डंक मारने से जख्मी हो गए। घायलों का एक निजी डाक्टर के यहां इलाज कराया गया।