अपूर्वा भारती संस्था का कवि सम्मेलन व मुशायरा 8 को

 जौनपुर। साहित्यिक एवं सामाजिक संस्था अपूर्वा भारती के तत्वावधान में यशस्वी परंपरानुसार 8 अप्रैल दिन शुक्रवार को इंग्लिश क्लब (जौनपुर क्लब) भारती नगर के विशाल प्रांगण में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन एवं मुशायरे का आयोजन रात्रि 8 बजे से किया गया है। 

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि वशिष्ठ नारायण सिंह व विशिष्ट अतिथि के तौर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती माया दिनेश टंडन व नवजात शिशु एवं बाल रोग विशेषज्ञ डा0 जयेश सिंह तथा जनरल फिजिशियन एवं मधुमेह रोग विशेषज्ञ डा0 स्पृहा सिंह मौजूद रहेंगी। उक्त जानकारी देते हुए कार्यक्रम संयोजक व संस्था के मंत्री राधेश्याम पांडेय ने बताया कि कवि सम्मेलन एवं मुशायरे में राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त श्रीमती पुष्पा सिंह विसेन (गाजियाबाद), संदल अफरोज (लखनऊ), रश्मि शाक्य (गाजीपुर), अर्जुन सिसोदिया (राजस्थान), अशोक सुंदरानी (सतना मप्र), बिहारी लाल अंबर (प्रयागराज), नासिर कानपुरी (कानपुर), लालजी यादव उर्फ झगड़ू भैया सारनाथ (वाराणसी) पधार रहे हैं। संस्था अध्यक्ष डॉ0 अशोक कुमार सिंह की अध्यक्षता में भारती नगर स्थित कार्यालय पर हुई बैठक में कार्यक्रम को सफल एवं उत्कृष्ट बनाने के लिए विचार-विमर्श हुआ। सदस्यों एवं पदाधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारी दी गई। संस्था के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने बुद्धिजीवियों एवं गणमान्य से अनुरोध किया है उक्त कार्यक्रम में उपस्थित होकर कवि सम्मेलन एवं मुशायरे को भव्यता प्रदान करें। ज्ञातव्य है कि विगत 2 वर्षों से कोरोना संक्रमण के कारण उक्त कार्यक्रम का आयोजन नहीं हो सका था। इस अवसर पर संरक्षक वीरसेन सिंह वीर, ओंकारनाथ गिरी, नंदलाल मौर्या, फूलचंद तिवारी, संकठा प्रसाद पांडेय, दिनेश शर्मा, विजय प्रकाश मिश्र, प्रेम प्रकाश मिश्र, सरन प्रजापति, दया नारायण सिंह, ओम प्रकाश दूबे आदि सदस्य एवं पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

Related

news 5554622378358348812

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item