वरिष्ठ भाजपा नेता आरके सिन्हा का आगमन 22 मई को

 जौनपुर।भाजपा के राष्ट्रीय नेता व भाजपा के संस्थापक सदस्य आर के सिन्हा जी पूर्व राज्यसभा सांसद का आगमन जौनपुर 22 मई रविवार को हो रहा है। श्री सिन्हा जौनपुर में 22 को शाम को 6 बजे से मंगलम लान सिविल लाइन्स में आयोजित पूर्वांचल संगत पंगत में भाग लेंगे उनके साथ संगत पंगत के प्रदेश संयोजक/प्रदेश अध्यक्ष मनोज लाल एडवोकेट का भी आगमन हो रहा है।

 विदित हो की रविन्द्र किशोर सिन्हा भाजपा के वरिष्ठ नेता के साथ ही संगत पंगत के संस्थापक भी है व कायस्थ समाज के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष है। आर के सिन्हा जी के जौनपुर आगमन पर कायस्थ समाज व भाजपा कार्यकर्ता उत्साहित हैं और जगह जगह जोरदार स्वागत की तैयारी कर रहे है । उक्त आशय की जानकारी संगत पंगत के वरिष्ठ उपाध्यक्ष विश्व प्रकाश श्रीवास्तव दीपक पत्रकार व संगत पंगत के उपाध्यक्ष अंकित श्रीवास्तव पत्रकार ने दिया।

Related

जौनपुर 368142167154389028

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item