राष्ट्रीय अध्यक्ष का आगमन 22 को

 जौनपुर। पूर्व राज्यसभा सांसद आरके सिन्हा के मार्गदर्शन में चल रही संगत पंगत संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने के लिये 22 मई को भाजपा नेता व अखिल भारतीय चित्रांश महासभा के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव बिहारी वर्मा का आगमन हो रहा है। उनके साथ संगत पंगत लखनऊ के पवन भास्कर का भी आगमन हो रहा है। श्री वर्मा 22 मई को लखनऊ से चलकर शाम को जौनपुर पहुंचेंगे जहां उनका जोरदार स्वागत किया जायेगा। संगत पंगत के जिलाध्यक्ष पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि कार्यक्रम में देशभर के विभिन्न कायस्थ संगठनों व कायस्थ महासभा के कई राष्ट्रीय पदाधिकारी भाग लेंगे। जिला महामंत्री सुलभ श्रीवास्तव ने कहा कि कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिये पदाधिकारी लगे हुए हैं। उक्त जानकारी वरिष्ठ उपाध्यक्ष विश्व प्रकाश श्रीवास्तव व अंकित श्रीवास्तव ने दी।

Related

जौनपुर 4533397292974878230

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item