तिलकोत्सव में बने भोजन को करने के बाद घराती समेत 3 दर्जन से अधिक लोग बीमार

 जौनपुर। मीरगंज थाना क्षेत्र स्थित जरौना नरवापार गांव में बुधवार को तिलकोत्सव में बने भोजन को करने के बाद घराती समेत 3 दर्जन से अधिक लोग बीमार हो गए। अचानक बीमार हो रहे लोगों को देख मौके पर अफरा तफरी मच गई। बीमार लोगों को उपचार के लिए मीरगंज बाजार व सुरियावां स्थित निजी चिकित्सकों के यहां ले जाया गया। सभी का उपचार किया गया। 

गुरुवार को भी लोगों का उपचार चल रहा था। मीरगंज के जरौना नरवापार
गांव निवासी रंजीत कुमार के घर बरसठी थाना क्षेत्र के गहली गांव निवासी रामधनी गौतम तिलक लेकर आये थे। जलपान के बाद तिलक की रस्म पूरी की गई। तीन बजे दिन में भोजन कराया गया। भीषण गर्मी के चलते भोजन में खराबी आ गयी। जिसकी जानकारी नहीं हो पायी। लोगों ने खाना इसके बाद लोगों को उल्टी दस्त शुरु हो गयी। कुछ लोगों के पेट में दर्द भी होने लगा। यह देख तिलक चढ़ाने के लिए आए लोगों के साथ साथ घरातियों में अफरा तफरी मच गई। बीमार लोगों का निजी चिकित्सकों ने उपचार किया। कुछ लोग देर शाम तक ठीक हो गए। 
जबकि कई लोगों का उपचार दूसरे दिन भी चल रहा है। बीमार हुए लोगों में आंचल 8 वर्ष, प्रिया 11 वर्ष, काजल 11 वर्ष, सतीश 22 वर्ष, आलोक 6वर्ष, आकाश 7 वर्ष, कुंदन 23 वर्ष, सत्यप्रकाश 20 वर्ष, प्रदीप 23 वर्ष, काशी 5 वर्ष, संदीप 21 वर्ष, आत्माप्रसाद 22 वर्ष समेत दर्जनों लोग स्वस्थ हो देर शाम घर आ गए जबकि शिवा 9 वर्ष पुत्र मनोज कुमार,गोलू उर्फ अतुल 12 वर्ष पुत्र अशोक कुमार,आयुष 8 वर्ष पुत्र संतोष कुमार,अंकुश 10 वर्ष पुत्र छोटेलाल,सीमा 8 वर्ष पुत्री छोटेलाल का उपचार दूसरे दिन भी चल रहा है। इस संबंध में रंजीत कुमार का कहना है कि नास्ता व भोजन थोड़े ही अन्तराल पर दिया गया। जो भीषण गर्मी के कारण हजम नही हो सका और लोग बीमार पड़ गए।

Related

news 3155466909524116057

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item