असहायों के लिये काम कर रही महिला शक्ति संस्था

 

गौराबादशाहपुर, जौनपुर। महिला शक्ति संस्था जौनपुर द्वारा स्थानीय कस्बा के सरस्वती शिशु मंदिर माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में सोमवार को कार्यक्रम का आयोजन हुआ। संस्था द्वारा असहाय 33 बच्चों का निःशुल्क नामांकन इस विद्यालय में करवाकर शिक्षा का खर्च उठाने का निर्णय लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संस्था के प्रदेश अध्यक्ष उमाशंकर गौड़ ने कहा कि संस्था असहाय व विधवा महिलाओं के उत्थान के लिए लगातार काम कर रही है। इनको आजीवन पेंशन उपलब्ध कराने और इनके बच्चों की शिक्षा की व्यवस्था करने के साथ ही विभिन्न लाभ दिलाने में लगी हुई है। विशिष्ट अतिथि व्यापार मंडल अध्यक्ष लल्लन प्रताप सिंह व धर्मेंद्र जायसवाल रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के जिलाध्यक्ष सतीश कुमार तथा संचालन शिव प्रसाद ने किया। इस अवसर पर महिला शक्ति के प्रदेश अध्यक्ष उमाशंकर गौड़, जिलाध्यक्ष सतीश चंद, उपाध्यक्ष विनोद कुमार, सरोज जी, सिरकोनी ब्लाक अध्यक्ष प्रियंका सिंह, धर्मापुर ब्लाक अध्यक्ष किरण सिंह, जिला प्रभारी रामजानकी, गौराबादशाहपुर व्यापार मंडल के अध्यक्ष लल्लन सिंह, समाजसेवी धर्मेंद्र जायसवाल, विद्यालय के संरक्षक सभापति जी सहित तमाम गणमान्य लोग उपस्थित रहे। प्रदेश अध्यक्ष ने प्रवेश हेतु पत्र प्रधानाचार्य को सौंपा जिसके आधार पर बच्चों का निःशुल्क नामांकन किया गया। अन्त में विद्यालय के प्रधानाचार्य कमलेश जी ने समस्त आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item