संदीप श्रीवास्तव चुने गये राजस्व संग्रह अमीन संघ के तहसील अध्यक्ष

शाहगंज, जौनपुर। उत्तर प्रदेश राजस्व संग्रह अमीन की तहसील ईकाई के संगठन का चुनाव शान्तिपूर्ण सम्पन्न हुआ। संघ का द्विवार्षिक चुनाव जिलाध्यक्ष अशोक मिश्र की उपस्थिति एवं निवर्तमान तहसील अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र श्रीवास्तव की अध्यक्षता में हुआ। चुनाव प्रकिया में सर्वसम्मत से सन्दीप श्रीवास्तव को अध्यक्ष चुना गया। साथ ही उपाध्यक्ष अमरनाथ इन्दीवर, ओम प्रकाश यादव मंत्री, अवधेश सिंह संगठन मंत्री, बालकृष्ण मिश्र कोषाध्यक्ष तथा दिनेश श्रीवास्तव आडिटर चुने गये। इस पर उपस्थित लोगों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी। वहीं नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने एकजुट होकर संगठन एवं कर्मचारी हित के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जाहिर की। इस दौरान तहसील में कार्यरत समस्त संग्रह अमीन उपस्थित रहे।

Related

जौनपुर 900650185846137760

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item