राजीव श्रीवास्तव प्रांतीय उपाध्यक्ष व सुनील कुमार सिहं चुने गए जोनल अध्यक्ष

 

इन्द्रजीत सिंह मौर्य
जौनपुर। डीएम मनीष कुमार वर्मा ने कहा कि कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ ने हमेशा जिला प्रशासन का सहयोग किया है।  इस संघ  के वरिष्ठ पदाधिकारी शिव मोहन श्रीवास्तव नवाब समेत कई ऐसे जिम्मेदार लोग हैं, जिन्होंने विशेष परिस्थितियों में भी जिला प्रशासन को सहयोग करते हुए आम जनता की समस्याओं को  बेहद गंभीरता से निस्तारित किया है ।
वह रविवार को प्रांतीय कार्यकारिणी के सम्मान में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे।
यह समारोह उत्तर प्रदेश मिनिस्टीरियल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ के नव निर्वाचित कार्यकारिणी के   बुलंदशहर जिले में  सम्पन्न हुए चुनाव के बाद आयोजित था। बुलंदशहर में हुए चुनाव के दौरान जौनपुर जिले के  राजीव कुमार श्रीवास्तव प्रांतीय उपाध्यक्ष व सुनील कुमार सिहं जोनल अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं।
समारोह में कार्यक्रम के आयोजक कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ जौनपुर के जिलाध्यक्ष शिवमोहन श्रीवास्तव ' नवाब ' ने  मुख्य अतिथि डीएम मनीष कुमार वर्मा और सीडीओ अनुपम शुक्ला  को बुके मेमेंटो एवं सम्मान स्वरूप अंगवस्त्रम  भेटं कर  कर्मचारी संगठन की ओर से उन्हें सम्मानित किया। 
जिलाधिकारी श्री वर्मा ने दो सेवानिवृत हुए कलेक्ट्रेट कर्मचारी  होरी लाल व  मोहम्मद बेलाल को माला पहना कर  शाल देकर सम्मानित किया गया । 
अपर जिलाधिकारी  वित्त  एवं राजस्व राम प्रकाश ने अपने संबोधन में कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ के अध्यक्ष शिव मोहन नवाब समेत उनकी पूरी टीम को बधाई दिया। उन्होंने कहा कि कलेक्ट्रेट के सभी कर्मचारी हमेशा सहयोगात्मक रहे हैं और शासन की नीतियों का पालन कराने में भी वह बेहद ही संजीदा रहे हैं।
कार्यक्रम के अंत में शिवमोहन श्रीवास्तव नवाब ने उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों के प्रति आभार जताया ।
इस मौके पर प्रांतीय अध्यक्ष सुशील त्रिपाठी, प्रांतीय महामंत्री  अरबिन्द वर्मा, नगर मजिस्ट्रेट   अनिल अग्निहोत्री,  जिला मंत्री शैलेन्द्र प्रताप सिंह  अन्य मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन पूर्व अध्यक्ष बिजय प्रताप सिंह ने किया ।

Related

धर्म दर्शन 8843114682762752697

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item