सात थानों पर नए प्रभारी तैनात, दो थानाध्यक्षों का रुतबा घटा

 जौनपुर।  पुलिस अधीक्षक अजय कुमार साहनी ने सोमवार की देर रात जिला पुलिस प्रशासन में फेरबदल किया। सात थानों पर नए प्रभारी तैनात किए तो दो थानाध्यक्षों का रुतबा घटा दिया। दो उपनिरीक्षकों को थानेदार बना दिया है। 

 निरीक्षक अवनीश कुमार राय प्रभारी मछलीशहर कोतवाली से प्रभारी थाना सरायख्वाजा, निरीक्षक देवानंद रजक प्रभारी थाना सरायख्वाजा से प्रभारी मछलीशहर कोतवाली, एसआइ दिव्य प्रकाश सिंह थानाध्यक्ष बक्शा से थानाध्यक्ष रामपुर, ओम नारायण सिंह थानाध्यक्ष रामपुर से थानाध्यक्ष बक्शा, सुरेश कुमार सिंह थानाध्यक्ष मीरगंज से एसएसआइ सुजानगंज बने। श्रीप्रकाश राय थानाध्यक्ष खेतासराय से थानाध्यक्ष सुरेरी, यजुवेंद्र कुमार सिंह पुलिस लाइन से थानाध्यक्ष खेतासराय, राज नारायण चौरसिया थानाध्यक्ष सुरेरी से एसएसआइ लाइन बाजार, बृजेश कुमार गुप्त प्रभारी चौकी पूर्वांचल विश्वविद्यालय से थानाध्यक्ष मीरगंज, विवेकानंद सिंह शहर कोतवाली से प्रभारी पुलिस चौकी धनियामऊ और अरविद कुमार प्रभारी चौकी तेजी बाजार से प्रभारी चौकी पूर्वांचल विश्वविद्यालय बनाए गए हैं।

Related

news 8167544624996827711

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item