निःस्वार्थ भाव से गरीबोे मजलूमो की सेवा करती थी किरन: सुरेन्द्र सिंघानियां

जौनपुर। कोरोनाकाल में जरूरत मंदो की निःस्वार्थ सेवा करने के लिए भाजपा की जिला उपाध्यक्ष स्वर्गीय किरन श्रीवास्तव को भाजपा ने आज सम्मानित किया। जिला उपाध्यक्ष सुरेन्द्र सिघानियां ने नगर के मियांपुर स्थित उनके आवास पर पहुंचकर मेडल को उनके चित्र पर अर्पित किया। इस दरम्यान उनके पति राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव, पुत्र शिवम श्रीवास्तव, अमन श्रीवास्तव की आंखे नम हो गयी। चित्र पर मेडल अर्पित करने के बाद श्री सिंघानियां ने कहा कि किरन श्रीवास्तव पार्टी की सच्ची सिपाही थी साथ में वे निःस्वार्थ भाव से गरीबोे मजलूमो की सेवा करती थी। उनके द्वारा किया गया कार्य हम लोगो को हमेशा प्रेरेणा देता रहेगा।  

कोरोना की पहली लहर और दूसरी लहर में भाजपा जिला उपाध्यक्ष किरन श्रीवास्तव अपने हाथों से खाना बनाकर जरूरत मंदो में वितरित की थी। इस पुनीत कार्य में उनके पति व दोनो बेटे बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया था। पार्टी प्रति निष्ठा और ईमानदारी से की समाज सेवा को  देखते हुए भाजपा  संगठन ने किरन श्रीवास्तव को सम्मानित करने का फैसला किया था। 

निःस्वार्थ सेवाभाव से लोगो की सेवा करने वाली किरन श्रीवास्तव का 31 दिसम्बर 2021 की रात बीमारी के चलते निधन हो गया। उनकी मौत के बाद संगठन सम्मान समारोह नही कर पाया। सोमवार को यह सम्मान सगंठन की तरफ से बीजेपी के जिला उपाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंघानियां उनके घर पर पहुंचकर किरन श्रीवास्तव के चित्र पर अर्पित किया। 



Related

JAUNPUR 936760568770012723

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item