गैगेस्टरो को कंगाल करने में जुटी जौनपुर पुलिस

जौनपुर। खेतासराय की पुलिस शातिर गोतस्करो व गैगेंस्टरो को लगातार कंगाल करने पर जुट गयी है। इस क्षेत्र के शातिर पशु तस्कर 77 लाख की चल अचल सम्पत्ति को कुर्क किया था एक एक बार फिर उसी अरोपी का 12 लाख की चार पहिया वाहन को जब्त कर लिया है। पुलिस की लगातार सक्रियता से इस इलाके के गोस्तकरो में हड़कंप मच गया है। बीते बुधवार को इसी थाने की पुलिस ने इसी अपराध तीन आरोपियों की डेढ़ करोड़ की सम्पत्ति को कुर्क किया था।  

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय साहनी द्वारा गैंगेस्टर एक्ट के तहत सम्पत्ति की जब्तीकरण हेतु की जा रही कार्यवाही के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी शाहगंज के कुशल पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष खेतासराय प्रकाश राय द्वारा गिरोह बन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधि0 में शातिर गोतस्कर माफिया अब्दुल सलाम पुत्र स्व0 मुस्लिम नि0 रानीमऊ थाना खेतासराय जनपद जौनपुर द्वारा अवैध अर्जित धन से सम्पत्ति 7700000 रूपये की कुर्क की जा चुकी है। 
गुरुवार को पुनः आकलन करने पर अभि0 द्वारा क्रय की गयी बोलेरो UP62 AL 4787 (अनुमानित कीमत 12 लाख रूपये) को न्याया0 जिला मजिस्ट्रेट जौनपुर के आदेश के क्रम में उक्त बोलेरो को जब्त किया गया ।

Related

news 5634445063677400834

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item