चक्रदूत प्रजापति समाज ने सन्त रामसुभीख प्रजापति की मनायी 14वीं पुण्यतिथि

जौनपुर। मड़ियाहूं मार्ग पर फूलपुर चौराहे के पास स्थित एक रेस्टोरेन्ट में चक्रदूत प्रजापति सामज ट्रस्ट ने भारतीय प्रजापति शीर्षक सुधारक संत राम सुभीख प्रजापति की 14वीं पुण्यतिथि मनायी। सर्वप्रथम मुख्य अतिथि पूर्व जिला शासकीय अधिवक्ता गुलाब चन्द्र प्रजापति ने स्व. प्रजापति के चित्र पर पुष्प चढ़ाकर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। साथ ही कहा कि उन्होंने अपना सम्पूर्ण जीवन प्रजापति शीर्षक सुधारने में लगा दिया। यह हमारे समाज के लिए प्रेरणा श्रोत थे।

 विशिष्ट अतिथि अखिल प्रजापति कुम्भकार सामज मुम्बई के विवाह वर-वधू संरक्षक बांके लाल प्रजापति, राम सूरत प्रजापति, उत्तर प्रदेशीय प्रजापति महासभा के प्रदेश संगठन मंत्री कैलाशनाथ प्रजापति, प्रधानाचार्य राजेन्द्र प्रसाद प्रजापति, भागीदारी पार्टी (पी) के नेता जिया लाल प्रजापति ने शिक्षा पर जोर देते हुए कहा कि हम सभी लोग अपने बच्चों को शिक्षित करें। यही संत रामसुभीख प्रजापति को सच्ची श्रद्धाजंलि होगी। चक्रदूत प्रजापति समाज ट्रस्ट के उपाध्यक्ष मोहन लाल प्रजापति ने कहा कि सन्त राम सुभीख प्रजापति मुम्बई में मजदूरों की आवाज हुआ करते थे। यह उन लोगों का घोर विरोध करते थे जो कुम्भार जाति के होकर भी अन्य जाति का शीर्षक प्रयोग करते थे। 

कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी चन्द्रशेखर प्रजापति एवं संचालन चक्रदूत प्रजापति समाज के सचिव संजय प्रजापति ने किया। अन्त में कार्यक्रम आयोजक विजय प्रजापति व चक्रदूत प्रजापति समाज के अध्यक्ष महेन्द्र प्रजापति ने अतिथियों के प्रति अभार जताया। 

इस अवसर पर पेशकार सदानन्द प्रजापति, वरिष्ठ अधिवक्ता डा. योगेन्द्र प्रजापति, चक्रदूत प्रजापति समाज के महासचिव ब्रहम्देव प्रजापति, संगठन मंत्री डा. सजीव प्रजापति, आनन्द प्रजापति, आकाश प्रजापति, संतोष प्रजापति, सन्तोष प्रजापति, संदीप प्रजापति, जितेन्द्र प्रजापति, आदर्श प्रजापति, दीपक प्रजापति सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

Related

जौनपुर 4169682071392239737

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item